1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जे. बी. पटनायक के निधन पर शोक जताया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जे. बी. पटनायक के निधन पर शोक जताया

 Written By: IANS
 Published : Apr 21, 2015 12:46 pm IST,  Updated : Apr 21, 2015 12:48 pm IST

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री जानकी बल्लभ पटनायक के निधन पर शोक जताते हुए कहा कि उन्हें ओडिशा के राजनीतिक स्तंभ के रूप में याद किया जाएगा। असम

प्रधानमंत्री नरेंद्र...- India TV Hindi
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जे. बी. पटनायक के निधन पर शोक जताया

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री जानकी बल्लभ पटनायक के निधन पर शोक जताते हुए कहा कि उन्हें ओडिशा के राजनीतिक स्तंभ के रूप में याद किया जाएगा। असम के पूर्व राज्यपाल रह चुके पटनायक तीन बार ओडिशा के मुख्यमंत्री रहे थे।

आंध्र प्रदेश के तिरुपति स्थित एक निजी अस्पताल में 89 वर्षीय पटनायक ने मंगलवार तड़के तीन बजे आखिरी सांस ली।

मोदी ने एक बयान में कहा, "ओडिशा के विकास में जी. बी. पटनायक के योगदान को हमेशा याद किया जाएगा। उनके निधन से दुखी हूं। मेरी संवेदनाएं उनके परिवार के साथ हैं।"

मोदी ने कहा, "पटनायक को ओडिशा के राजनीतिक स्तंभ और लोकप्रिय नेता के रूप में याद किया जाएगा, जिन्होंने हमेशा खुद को जनता के नजरिए और अकांक्षाओं से जोड़े रखा।"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत।