नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज भाजपा के सांसदों की वर्कशॉप को संबोधित किया। इस वर्कस़प में मोदी ने सांसदों को गरीब समर्थक योजनाओं पर गुरूमंत्र दिए साथ ही सांसदों से सुझाव भी मांगे।
वर्कशॉप के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने विरोधियों पर निशाना साधते ह्ए कहा कि, ' विपक्ष सरकार के लैंड बिल पर भ्रम फैला रही है।'
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि, 'लैंड बिल पर आप लोगों से आंखों से आंख मिलाकर बात करें। हम किसी अखबार मालिक या अंबानी के घर बनाने के लिए यहा काम नहीं कर रहे हैं। मेरी सरकार गरीबों की सरकार है। हमारे सारे निर्णय और नीतियां गरीबों के लिए है।'
यमन में ऑपरेशन राहत के लिए प्रधानमंत्री मोदी ने विदेश मंत्री सुषमा स्वराज और वीके सिंह के कठिन प्रयासों को सराहते हुए सलाम किया और कहा, 'दोनों नेता और ज्यादा तारीफ के हकदार हैं।'
उन्होंने कहा कि यमन में भारत का ऑपरेशन शानदार रहा। यमन से भारतीयों को निकालना कोई छोटा काम नहीं था। इस दौरान वीके सिंह और सुषमा स्वराज का काम सराहनीय रहा, हमें इन पर गर्व है। विश्व में भारत की विश्वसनीयता बढ़ी है।
नरेंद्र मोदी ने कहा देश की जनता का बार-बार आभार व्यक्त करना चाहिए और अभिनंदन करना चाहिए।
संसद में मीडिया के रोल पर भी टिप्पणी करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि मीडिया भी संसद के चलाने पर ध्यान रखती है। उन्होंने कहा कि 125 प्रतिशत काम जो ज्यादा हुआ है पिछले 10 महीनों में उस पर मीडिया चुप है।
विदेश दौरे का मूल कारण मेक इन इंडिया के लिए पैसे जुटाना था। मेक इन इंडिया के लिए जर्मनी दौरा बेहद ही अच्छा रहा। फ्रांस रिएक्टर टेक्नोलॉजी देने के लिए सहमत हुआ है। ये हमारे लिए एक बड़ी उपलब्धि है, मोदी ने कहा।
भाजपा की बाद में सांसदों के निजी सचिवों और वैयक्तिक सहायकों के साथ भी ऐसी ही बैठक करने की योजना है।