1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. PM की फोटो से छेड़छाड़: TMC के खिलाफ कोर्ट जाएगी BJP

PM की फोटो से छेड़छाड़: TMC के खिलाफ कोर्ट जाएगी BJP

 Written By: India TV News Desk
 Published : May 12, 2016 01:18 pm IST,  Updated : May 12, 2016 01:18 pm IST

BJP ने कहा है कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की छेड़छाड़ की गई तस्वीरों के इस्तेमाल को लेकर तृणमूल कांग्रेस के प्रवक्ता डेरेक ओ ब्रायन और अन्य पार्टी नेताओं के खिलाफ कानूनी कार्रवाई चाहती है।

narendra modi morphed image- India TV Hindi
narendra modi morphed image

कोलकाता: अपनी शिकायत को लेकर कोलकाता पुलिस पर धीमी गति से काम करने का आरोप लगाते हुये BJP ने कहा है कि वह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की छेड़छाड़ की गई तस्वीरों के इस्तेमाल को लेकर तृणमूल कांग्रेस के प्रवक्ता डेरेक ओ ब्रायन और अन्य पार्टी नेताओं के खिलाफ कानूनी कार्रवाई चाहती है।

लालबाजार थाना मुख्यालय से मिले एक पत्र का हवाला देते हुये बीजेपी के उपाध्यक्ष जॉय प्रकाश मजुमदार ने पुलिस पर ओब्रायन पर कार्रवाई नहीं करने और केवल समय खराब करने का आरोप लगाया। बीजेपी ने इस विषय के सिलसिले में 24 अप्रैल को एक शिकायत दर्ज कराई थी।

तृणमूल कांग्रेस ने इस तस्वीर को अपनी वेबसाइट पर भी डाल दिया था लेकिन सच्चाई सामने आने के बाद इसे हटा लिया गया। डेरेक ओ ब्रायन ने फेसबुक Live चैट पर माफी भी मांगी। डेरेक ओ ब्रायन ने सफाई देते हुए कहा कि उन्हें यह तस्वीर इंटरनेट पर मिली थी। इसमें उन्होंने अपनी तरफ से कुछ नहीं किया। ब्रायन ने कहा कि हमें 6 फोटो और 2 वीडियो इंटरनेट से मिले थे और हमने इसे वेबसाइट पर डाला था।

क्या है मामला:

BJP और सीपीएम ने इस तस्वीर को फर्जी करार दिया और जरा सी जांच करने पर पता चला कि इस तस्वीर के साथ छेड़छाड़ की गई है। तस्वीर में राजनाथ जिस शख्स को मिठाई खिला रहे हैं वह दरअसल पीएम नरेंद्र मोदी हैं। तस्वीर में छेड़छाड़ कर पीएम नरेंद्र मोदी की जगह प्रकाश करात की तस्वीर जोड़ दी गई। यह तस्वीर 2013 में हुए बीजेपी के गोवा सम्मेलन की है। उस वक्त नरेंद्र मोदी को बीजेपी ने अपना पीएम उम्मीदवार घोषित किया था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत।