Sunday, March 08, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. राम को धोखा देकर भाजपाई मुस्लिम बीवियों के वकील बन गए: तोगड़िया

राम को धोखा देकर भाजपाई मुस्लिम बीवियों के वकील बन गए: तोगड़िया

Reported by: IANS Published : Sep 21, 2018 06:38 am IST, Updated : Sep 21, 2018 06:38 am IST

तोगड़िया अपने संगठन को विस्तार देने के लिए बरेली पहुंचे। यहां पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए उन्होंने ने कहा कि भाजपा ने दिल्ली में 500 करोड़ रुपये का आलीशान कार्यालय बना डाला। मगर अयोध्या में रामलला अभी तक टांट पर बैठे हैं।

राम को धोखा देकर भाजपाई मुस्लिम बीवियों के वकील बन गए: तोगड़िया- India TV Hindi
राम को धोखा देकर भाजपाई मुस्लिम बीवियों के वकील बन गए: तोगड़िया

बरेली: अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद के अध्यक्ष डॉ. प्रवीण तोगड़िया ने यहां गुरुवार को केंद्र की भाजपा सरकार पर जमकर जुबानी हमला बोला। उन्होंने कहा कि केंद्र में भाजपा की सरकार बने चार साल से अधिक समय हो जाने के बाद भी राम के नाम पर वोट लेने वालों ने मंदिर निर्माण के लिए कोई पहल नहीं की। तोगड़िया ने कहा, "जनता ने उन्हें राममंदिर का वकील बनने के लिए वोट दिया था, लेकिन वे तीन तलाक का कानून बनाकर मुस्लिम बीवियों के वकील बन गए। राम को धोखा दे दिया है।"

तोगड़िया अपने संगठन को विस्तार देने के लिए बरेली पहुंचे। यहां पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए उन्होंने ने कहा कि भाजपा ने दिल्ली में 500 करोड़ रुपये का आलीशान कार्यालय बना डाला। मगर अयोध्या में रामलला अभी तक टांट पर बैठे हैं। भाजपा ने लोगों के साथ धोखेबाजी की है।

उन्होंने कहा कि इस सरकार ने अपने किए वादे पूरे नहीं किए। अबकी बार हिंदुओं की सरकार, अबकी बार राममंदिर बनाने वाली सरकार, अबकी बार किसानों का कर्ज माफ करने वाली सरकार, अबकी बार सस्ता पेट्रोल डीजल, सस्ती शिक्षा और युवाओं को रोजगार देने की बात करने वाली इस सरकार ने अभी तक इनमें से एक भी काम नहीं किया है।

तोगड़िया ने कहा, "एससी/एसटी कानून पर मोदीजी कहते हैं कि कोर्ट नहीं, संसद निर्णय लेगी और जब राम मंदिर बनाने की बात आती है तो कहते हैं संसद नहीं, कोर्ट निर्णय करेगा।"

पत्रकारों के एक सवाल पर उन्होंने कहा कि बुधवार को बीएसएफ के एक जवान का सिर काट लिया गया। यह सरकार पाकिस्तान को भी सबक नहीं सिखा पाई है। सिर्फ मुंह से ही मुंहतोड़ जवाब दी जा रही है।

Latest India News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत

Advertisement
Advertisement
Advertisement