1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. जातिवाद, सांप्रदायिकता के लिए देश में कोई स्थान नहीं: पीएम नरेंद्र मोदी

जातिवाद, सांप्रदायिकता के लिए देश में कोई स्थान नहीं: पीएम नरेंद्र मोदी

 Written By: Bhasha
 Published : Aug 15, 2015 06:59 pm IST,  Updated : Aug 15, 2015 07:17 pm IST

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 69वें स्वतंत्रता दिवस पर शनिवार को लाल किले से राष्ट्र को संबोधित करते हुए कहा कि देश में जातिवाद और सांप्रदायिकता के लिए कोई स्थान नहीं है और विकास

जातिवाद के लिए देश में...- India TV Hindi
जातिवाद के लिए देश में कोई स्थान नहीं: नरेंद्र मोदी

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 69वें स्वतंत्रता दिवस पर शनिवार को लाल किले से राष्ट्र को संबोधित करते हुए कहा कि देश में जातिवाद और सांप्रदायिकता के लिए कोई स्थान नहीं है और विकास के माध्यम से इन सामाजिक कुरीतियों को मिटाना होगा। मोदी ने अपने भाषण में कहा, "जातिवाद हो या सांप्रदायिकता, इनके लिए देश में कोई स्थान नहीं है। इन्हें किसी भी रूप में बर्दाश्त या स्वीकार नहीं किया जाएगा।"

उन्होंने कहा, "जातिवाद और सांप्रदायिकता को 'विकास के अमृत' से खत्म करना होगा।" मोदी ने कहा कि एकता, भाईचारा और सादगी देश की संपत्ति हैं और इन्हें धूमिल करने की अनुमति किसी को भी नहीं दी जाएगी।

प्रधानमंत्री ने कहा, "यदि एकता टूटती है, तो सपने भी टूटेंगे। इसलिए जातिवाद और सांप्रदायिकता के जहर को फैलने नहीं देना है।" प्रधानमंत्री ने कहा, "यह टीम इंडिया है, यह 125 करोड़ भारतीयों की टीम है। यही टीम राष्ट्र का निर्माण करती है और राष्ट्र को नई ऊंचाइयों पर ले जाती है।"

यह भी पढ़े- अच्छे संबंध भारत-पाकिस्तान के हित में: नवाज

              ये राजनीति का दिन नहीं , कल बात करेंगे: मोदी के भाषण पर राहुल ने कहा

              स्वतंत्रता दिवस पर भी पाकिस्तान ने की नापाक हरकत, LoC पर की फायरिंग

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत।