1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. राष्ट्रीय उलेमा काउंसिल के अध्यक्ष ने उठाए लखनऊ एनकाउंटर पर सवाल

राष्ट्रीय उलेमा काउंसिल के अध्यक्ष ने उठाए लखनऊ एनकाउंटर पर सवाल

 Written By: India TV News Desk
 Published : Mar 10, 2017 06:45 pm IST,  Updated : Mar 10, 2017 07:26 pm IST

राष्ट्रीय उलेमा काउंसिल के अध्यक्ष आमिर मदनी सैफुल्लाह के पिता सरताज़ से मुलाकात की। मदनी ने सरताज़ के साथ साथ वहां खड़े लोगों के सामने तकरीर की जिसमें कहा कि लखनऊ के ठाकुरगंज एनकाउंटर सरकार

Aamir-Madani- India TV Hindi
Aamir-Madani

राष्ट्रीय उलेमा काउंसिल के अध्यक्ष आमिर मदनी सैफुल्लाह के पिता सरताज़ से मुलाकात की। मदनी ने सरताज़ के साथ साथ वहां खड़े लोगों के सामने तकरीर की जिसमें कहा कि लखनऊ के ठाकुरगंज एनकाउंटर सरकार की सोची समझी साज़िश है, मदनी ने इसके लिये केन्द्र सरकार की तरफ उंगली उठाई। 

उन्होंने कहा कि ये मुसलमानों के खिलाफ साज़िश है, आज सैफुल्लाह का एनकाउंटर हुआ है, कल सारे लड़कों का एनकाउंटर होगा। उन्होंने कहा कि इस ज़ुल्म के खिलाफ और सैफुल्लाह के साथ खड़े हो जाओ क्योंकि तुम्हारा पैसा तुम्हारा मुद्दा कोई काम नहीं आएगा।

इस बात को संज्ञान लेते हुए यूपी एडीजी लॉ एंड ऑर्डर ने एसएसपी कानपुर को मौलाना के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने का आदेश दिया है।

मौलाना ने एनकाउंटर में मारे गए आतंकी सैफुल्लाह के पिता से मुलाकात भी की। इस बीच दोनों लोगों में करीब 45 मिनट तक बात हुई। उसके बाद मौलाना आमिर मदनी, आतिफ और फैज़ल के घर भी गए। इस दौरान मौलाना ने कहा कि देश में इस तरह के कई फर्ज़ी एनकाउंटर हुए हैं।

बता दें कि एनकाउंटर के बाद सैफुल्लाह के पिता सरताज ने शव लेने से इनकार कर दिया था, जिसके बाद गृहमंत्री ने कहा था कि सैफुल्लाह के पिता पर देश को नाज है, तो सरताज ने भी गृहमंत्री की तारीफ की थी। सैफुल्लाह के पिता ने एनकाउंटर पर कोई भी सवाल नहीं उठाया, जबकि खुद उसे देशद्रोही बताया था। 

मौलाना के इस बयान को पुलिस ने आतंकी के परिवार को भड़काना बताया है। इसी के तहत एडीजी लॉ एंड ऑर्डर दलजीत चौधरी ने एसएसपी कानपुर को मौलाना के खिलाफ केस दर्ज करने की बात कही है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत