
4. 'अच्छे लोग सजावटी सामान'
सिद्धू ने कहा, एक परंपरा बन गई पंजाब में...हिंदुस्तान में कि जो भले लोग हैं उनको सजावटी चीज बनाकर रखो...कैंपेन में इस्तेमाल करो उसके बाद किक मार दो...यही परंपरा बन गई...इसकी वजह से लोगों के पास सिर्फ ये विकल्प रह गया कि खराब या ज्यादा खराब...गड़बड़ वाला या ज्यादा गड़बड़वाला....
5. 'केजरीवाल ने आधा सच बोला, मैं बताता हूं पूरा सच'
सिद्धू ने बताया, ‘केजरीवाल साहब का ट्वीट आया कि सिद्धू ने कोई शर्त नहीं रखी...इसके आप साक्षी हो..लिखा कि सिद्धू साहब ने कोई शर्त नहीं रखी...सिद्धू साहब वो बेशर्त आए हैं...हम इस लीजेंड का बड़ा सम्मान करते हैं....फलां करते हैं....केजरीवाल साहब ने आधा सच बोला...पूरा मैं करता हूं...
जब मैं उनसे (केजरीवाल से) मिला तो सिर्फ एक ही बात की...कि आप मेरा रोल बता दो...मेरी इच्छा का तो सवाल ही नहीं, आपकी पार्टी है...आपने बनाई है...आप मेरा रोल बता दो...मुझे रोल दे दो....मैं तो अपनी पार्टी को भी हमेशा यही कहता था।’ मैं उनका मंसूबा जानना चाहता था...मैं उनका मकसद जानना चाहता था...मैं इनकी नीयत जानना चाहता था...केजरीवाल साहब की पार्टी दो साल पुरानी है....कोई हारा है, कोई जीता है और कोई खुश है। नवजात शिशु मानता हूं उसे...मेरी पार्टी 60 साल पुरानी है जिसमें मैं 12 साल में चार बार सांसद बना।
6. ‘काले बादल छा रहे..सूरज को नहीं निकलने दिया जा रहा’
सिद्धू ने बादल पर शायराना हमला बोला...‘काले बादल छा रहे..सूरजको नहीं निकलने दिया जा रहा’...
7. ‘मुझे शोपीस बनाकर मेरी पत्नी को मंत्री बनाने का ऑफर’
पंजाब में सिद्धू ने केजरीवाल की पोल खोली और कहा- ‘मुझे शोपीस बनाकर मेरी पत्नी को मंत्री बनाने का दिया था ऑफर।’ कहा कि केजरीवाल उन्हें सजावटी चीज बनाना चाहते थे।
8. ‘सरकार एक परिवार की, सारा मुनाफा एक परिवार का हो रहा’
सिद्धू ने पंजाब के सीएम बादल पर बोला हमला और कहा- सरकार एक परिवार की...सारा मुनाफा एक परिवार का हो रहा है।
9. केजरीवाल को केवल चाहिए यस मैन....केवल अपने आप को समझते हैं इमानदार
10. केजरीवाल पंजाब में फूट डालो और राज करो की नीति पर चल रहे हैं।