मुंबई: महाराष्ट्र में चल रही उठापटक के बीच सोमवार शाम को राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी के साथ एनसीपी नेताओं की मुलाकात हुई। ये मुलाकात 15 मिनट तक चली। इसके बाद एनसीपी नेता जयंत पाटिल ने मीडिया से बातचीत में बताया कि राज्यपाल ने तीसरी बड़ी पार्टी होने के नाते सरकार बनाने का न्योता दिया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस से बात करने के बाद ही पार्टी कोई फैसला लेगी।
Related Stories
एनसीपी नेता ने कहा, ''राज्यपाल ने हमें तीसरी सबसे बड़ी पार्टी होने के नाते न्योता दिया है। हमने उनको कहा है कि अपने गठबंधन की पार्टी से बात कर इसपर फैसला लेंगे। कल शाम 8:30 तक का समय दिया गया।''
यह बड़ी बात है कि राज्यपाल ने बीजेपी, शिवसेना के बाद तीसरी सबसे बड़ी पार्टी होने के चलते सरकार बनाने का मौका दिया है।
बता दें कि इससे पहले महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने शिवसेना की उस मांग को नहीं माना है जिसमें शिवसेना ने सरकार बनाने के लिए जरूरी समर्थन जुटाने के लिए अतीरिक्त समय मांगा था। महाराष्ट्र राजभवन की तरफ से जारी किए गए बयान में कहा गया है कि राज्यपाल ने शिवसेना की मांग को नहीं माना है। शिवसेना ने राज्यपाल से कहा था कि उन्हें समर्थन जुटाने के लिए अतिरिक्त 48 घंटे का समय दिया जाए।