1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. अशोक गहलोत, भूपेश बघेल ने रिसॉर्ट पहुंचकर महाराष्ट्र के नवनिर्वाचित विधायकों से की मुलाकात

अशोक गहलोत, भूपेश बघेल ने रिसॉर्ट पहुंचकर महाराष्ट्र के नवनिर्वाचित विधायकों से की मुलाकात

 Reported By: PTI
 Published : Nov 11, 2019 08:25 pm IST,  Updated : Nov 11, 2019 08:25 pm IST

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सोमवार देर शाम जयपुर-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित रिसॉर्ट पहुंचकर महाराष्ट्र के नवनिर्वाचित विधायकों से मुलाकात की।

Ashok Gehlot and Bhupesh Baghel- India TV Hindi
Ashok Gehlot and Bhupesh Baghel

जयपुर: राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सोमवार देर शाम जयपुर-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित रिसॉर्ट पहुंचकर महाराष्ट्र के नवनिर्वाचित विधायकों से मुलाकात की। दोनों नेता रिसॉर्ट में करीब आधे घंटे रुके और विधायकों से मुलाकात की।

रिसॉर्ट में गत शुक्रवार से महाराष्ट्र के नवनिर्वाचित विधायक रुके हुए हैं। महाराष्ट्र के नवनिर्वाचित विधायकों का मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के सिविल लाइंस स्थित निवास पर आयोजित रात्रिभोज में शामिल होने का कार्यक्रम प्रस्तावित है।

गहलोत ने पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल के सम्मान में रात्रिभोज का आयोजन किया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत