1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. संजय राउत लीलावती अस्पताल में भर्ती, हो रही है एंजियोग्राफी

संजय राउत लीलावती अस्पताल में भर्ती, हो रही है एंजियोग्राफी

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Nov 11, 2019 03:52 pm IST,  Updated : Nov 11, 2019 04:33 pm IST

शिवसेना के सांसद और प्रवक्ता संजय राउत सीने में दर्द के कारण लीलावती में भर्ती किए गए है।

Sanjay Raut admitted at Lilavati hospital- India TV Hindi
Sanjay Raut admitted at Lilavati hospital

मुंबई: शिवसेना नेता संजय राउत को सीने में दर्द की शिकायत के बाद सोमवार को लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल के एक अधिकारी ने इस बारे में बताया। महाराष्ट्र में मौजूदा राजनीतिक हालत पर हर दिन अपनी पार्टी के रूख से मीडिया को अवगत कराने वाले राउत अपराह्न करीब साढ़े तीन बजे अस्पताल आए।

अधिकारी ने बताया, ‘‘सीने में दर्द की शिकायत के बाद राउत को लीलावती अस्पताल पहुंचाया गया। डॉ.जलील पारकर उनका उपचार कर रहे हैं।’’ उन्होंने बताया, ‘‘राउत नियमित जांच के लिए दो दिन पहले भी अस्पताल आए थे। उस समय कुछ जांच के बाद ईसीजी (इलेक्ट्रोकार्डियोग्राम) किया गया था। ईसीजी रिपोर्ट के आधार पर डॉक्टरों ने आगे जांच के लिए आज उन्हें अस्पताल आने को कहा।’’ 

राज्यसभा सदस्य के भाई और शिवसेना के विधायक सुनील राउत ने बताया कि संजय राउत को कल छुट्टी मिल सकती है। उन्होंने कहा, ‘‘शाम में डॉक्टर तय करेंगे कि एंजियोग्राफी करने की जरूरत है या नहीं।’’ महाराष्ट्र में सरकार गठन को लेकर मौजूदा गतिरोध के बीच शिवसेना के मुखपत्र ‘सामना’ के कार्यकारी संपादक संजय राउत लगातार अपनी पार्टी के बारे में मुखर हो कर बोल रहे हैं ।

राज्य में 24 अक्टूबर को विधानसभा चुनाव परिणाम की घोषणा के बाद वह हर दिन संवाददाताओं को संबोधित करते रहे हैं। वह अपने संबोधन और ट्वीट में लगातार भाजपा पर निशाना साध रहे हैं। मुख्यमंत्री के पद को लेकर भाजपा के साथ चल रही तनातनी के बीच शिवसेना, राकांपा और कांग्रेस से बातचीत करने की कोशिशें कर रही है। राउत ने ट्वीट में कहा, ‘‘रास्ते की परवाह करुंगा तो मंजिल बुरा मान जाएगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत