1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. जानें, PM मोदी की कैबिनेट में किन नेताओं ने बनाई जगह, किसका हुआ प्रमोशन

जानें, PM मोदी की कैबिनेट में किन नेताओं ने बनाई जगह, किसका हुआ प्रमोशन

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Sep 03, 2017 07:05 am IST,  Updated : Sep 03, 2017 01:14 pm IST

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज अपने मंत्रिपरिषद का विस्तार किया। 2019 के लोकसभा चुनाव को देखते हुए इस मंत्रिपरिषद विस्तार को सरकार की विशेष तैयारी के तौर पर देखा जा रहा है।

bjp- India TV Hindi
bjp

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज अपने मंत्रिपरिषद का बहुप्रतीक्षित विस्तार कर दिया। 2019 के लोकसभा चुनाव को देखते हुए इस मंत्रिपरिषद विस्तार को सरकार की विशेष तैयारी के तौर पर देखा जा रहा है। प्रधानमंत्री द्वारा तीसरी बार मंत्रिपरिषद के विस्तार में जहां आज 9 नए मंत्रियों को शामिल किया गया, वहीं 4 मंत्रियों को प्रमोशन मिला। नए मंत्रियों को जगह देने के लिए 6 मंत्रियों ने इस्तीफा दिया था। (मोदी कैबिनेट का शपथ ग्रहण आज सुबह 10.30 बजे, ये है संभावित मंत्रियों की लिस्ट)

नये चेहरों में भाजपा सांसद अश्विनी कुमार चौबे, वीरेंद्र कुमार, शिव प्रताप शुक्ला, अनंत कुमार हेगड़े (कर्नाटक), राज कुमार सिंह, हरदीप पुरी, गजेंद्र सिंह शेखावत, सत्यपाल सिंह और अल्फोंस कन्नाथनम शामिल हैं। इसके अलावा 4 मंत्रियों को कैबिनेट रैंक में प्रमोशन मिला है। पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, संसदीय कार्य राज्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी, ऊर्जा मंत्री पीयूष गोयल और वाणिज्य मंत्री निर्मला सीतारमण ने कैबिनेट मंत्री की शपथ ली। रक्षा मंत्री अरूण जेटली ने गुरुवार को यह कहकर मंत्रिपरिषद के विस्तार का इशारा दे दिया था कि उन्हें लगता है कि अब अधिक समय तक दो मंत्रालयों का कार्यभार नहीं देखना होगा।

ऐसी अटकलें थीं कि इस मंत्रिपरिषद फेरबदल में राजग में हाल ही में शामिल हुए जद (यू) और महाराष्ट्र में उसकी सहयोगी शिवसेना के कोटे से भी मंत्री बनाए जा सकते हैं, लेकिन विस्तार के बारे में सूचना मिलने के बाद इन दलों ने उनके किसी सदस्य को मंत्री बनाए जाने से इंकार किया है। आइए जानते हैं उन 9 नेताओं के बारे में जिन्हें कैबिनेट में जगह मिल रही है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत