मुंबई: नगर निकाय चुनावों में अपनी जीत का जश्न मना रहे MNS के एक नेता और पार्टी के 8 अन्य कार्यकर्ता उपनगरीय कुर्ला में भीड़ द्वारा बोले गए कथित हमले में घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि MNS के उम्मीदवार संजय तुर्डे हाल ही में हुए BMC चुनावों में अपनी जीत का जश्न मना कर गुरुवार रात करीब साढ़े 10 बजे घर लौट रहे थे।
देश-विदेश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
पुलिस के मुताबिक, तभी करीब रॉड और लाठियों से लैस लगभग 100 लोगों की भीड़ ने साढ़े 10 बजे कुर्ला स्थित उनके कार्यालय पर पहुंचकर वहां हमला बोल दिया। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि भीड़ ने मौके पर मौजूद MNS कार्यकर्ताओं पर कथित तौर पर हमला बोल दिया। ऐसा माना जा रहा है कि इस भीड़ में प्रतिद्वंद्वी दलों के लोग थे। उन्होंने बताया कि हमले में संजय तुर्डे और पार्टी के 8 अन्य कार्यकर्ता घायल हो गए जिन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया।
पुलिस उपायुक्त परमिंदर सिंह दहिया ने बताया कि स्थिति अब शांतिपूर्ण है। उन्होंने बताया कि पीड़ितों का अस्पताल में इलाज चल रहा है और उनकी चोटें घातक नहीं हैं। डीसीपी ने बताया कि कुर्ला के वीबी नगर पुलिस थाने में अज्ञात लोगों के खिलाफ आईपीसी और आर्म्स ऐक्ट की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।