1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. बसपा, भाजपा में सांठगांठ, मुसलमान सपा के पक्ष में: आजम खान

बसपा, भाजपा में सांठगांठ, मुसलमान सपा के पक्ष में: आजम खान

 Written By: India TV News Desk
 Published : Feb 05, 2017 02:08 pm IST,  Updated : Feb 05, 2017 02:08 pm IST

नई दिल्ली: भाजपा और बसपा के बीच सांठगांठ का आरोप लगाते हुए उत्तरप्रदेश में अखिलेश यादव सरकार में वरिष्ठ मंत्री आजम खान ने कहा कि बसपा सुप्रीमो मायावती का मुसलमानों को भ्रमित करने का प्रयास

nexus between bsp and bjp muslims in favour of samajwadi...- India TV Hindi
nexus between bsp and bjp muslims in favour of samajwadi party

नई दिल्ली: भाजपा और बसपा के बीच सांठगांठ का आरोप लगाते हुए उत्तरप्रदेश में अखिलेश यादव सरकार में वरिष्ठ मंत्री आजम खान ने कहा कि बसपा सुप्रीमो मायावती का मुसलमानों को भ्रमित करने का प्रयास विफल हो जायेगा और सपा 350 सीटें जीत कर भारी बहुमत से प्रदेश में सरकार बनायेगी। राम मंदिर के मुद्दे पर लोगों से झूठे वादे करने का भाजपा पर आरोप लगाते हुए आजम खान ने कहा कि अयोध्या में विवादास्पद ढांचे और राम मंदिर के नाम पर भाजपा ने लोगों से झूठे वादे किये। खान ने भाषा से बातचीत में कहा, विवादास्पद ढांचे के बारे में कोई भी फैसला अदालत सुनायेगी। जब मुस्लमानों को यह फैसला मंजूर होगा तो फिर भाजपा वाले इसे खुलकर स्वीकार करने की बात क्यों नहीं करते।

मुस्लिम वोटों के सपा-कांग्रेस गठबंधन के पक्ष में एकजुट होने का दावा करते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि बसपा और भाजपा एक दूसरे से मिले हुए हैं। यह इस बात से भी स्पष्ट है कि पूर्व में मायावती भाजपा के साथ सरकार बना चुकी हैं और उसके लिए प्रचार कर चुकी हैं। उन्होंने कहा कि मुस्लिम मतदाता सपा-कांग्रेस गठबंधन के पक्ष में एकजुट हैं । बसपा भ्रम फैलाने का प्रयास कर रही है जिसमें वह कभी सफल नहीं होगी।

मुसलमानों को लुभाने का प्रयास करने को लेकर बसपा सुप्रीमो मायावती पर निशाना साधते हुए आजम खान ने कहा कि मुसलमानों को 97 टिकट देना पर्याप्त नहीं है। उन्होंने कहा कि मायावती की अगुवाई वाली यह पार्टी अगर मुसलमानों को लुभाना चाहती है, उसे 403 सीटें इसी समुदाय के प्रतिनिधियों को देनी चाहिए था। आजम खान ने कहा कि अखिलेश यादव ने प्रदेश में चुनाव में 300 सीटें जीतने की बात कही है। यह उनकी विनम्रता है कि वे ऐसा कह रहे हैं जबकि हकीकत यह है कि हम 350 सीटें जीतने जा रहे हैं। अखिलेश यादव की स्वच्छ छवि और विकास के कार्यो की वजह से मध्यम वर्ग भी सपा के साथ है।

सपा के वरिष्ठ नेता ने कहा, राजनीति की प्रयोगशाला में राजनीति विग्यान के प्रयोग होते हैं, बिहार में महागठबंधन का प्रयोग हुआ। बिहार में यह प्रयोग सफल रहा और आम लोगों के बीच राय थी कि समान विचारधारा वाले धर्मनिरपेक्ष या इसके करीब लोगों या जो लोग कभी धर्मनिरपेक्ष रहे हैं, लेकिन राजनीतिक मजबूरियों के कारण रास्ता भटक गए हैं और फिर से इस ओर आना चाहते हैं, उन्हें एकसाथ आना चाहिए और मिलकर चुनाव लड़ना चाहिए। उत्तरप्रदेश में सपा और कांग्रेस का गठबंधन इसी दिशा में प्रयास है।

उन्होंने कहा कि ऐसा नहीं है कि कांग्रेस में कमियां नहीं हैं लेकिन कांग्रेस का आजादी की लड़ाई में अहम रोल रहा और स्वतंत्रता हासिल करने के 50 साल के बाद तक कई बड़ी घटनाओं के बावजूद मुसलमान कांग्रेस के साथ रहे हैं। यह पूछे जाने पर कि स्वार टांडा सीट से उनके बेटे अब्दुल्ला आजम खान चार बार के विधायक और रामपुर के नबाव काजिम अली खान के खिलाफ कठिन चुनाव लड़ रहे हैं, उन्हौंने कहा, इस बारे में जनता तय करेगी। उल्लेखनीय है कि आजम खान के पुत्र अब्दुल्ला की उम्र को लेकर भी विवाद उत्पन्न हो गया था।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत