1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. लालू ने नीतीश की तुलना सांप से की, कहा- 'नीतीश ने राजनीतिक आत्महत्या कर ली है'

लालू ने नीतीश की तुलना सांप से की, कहा- 'नीतीश ने राजनीतिक आत्महत्या कर ली है'

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Aug 08, 2017 04:40 pm IST,  Updated : Aug 08, 2017 04:40 pm IST

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की तुलना आस्तीन के सांप से करते हुए कहा कि उन्होंने महागठबंधन से अलग होकर राजनीतिक आत्महत्या कर ली है।

Lalu prasad yadav- India TV Hindi
Lalu prasad yadav

पटना: राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के अध्यक्ष लालू प्रसाद ने नीतीश कुमार पर बड़ा हमला बोला है। पटना में मंगलवार को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की तुलना आस्तीन के सांप से करते हुए कहा कि उन्होंने महागठबंधन से अलग होकर राजनीतिक आत्महत्या कर ली है। उन्होंने नीतीश पर एकबार फिर जनादेश का अपमान करने का आरोप लगाया। पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद को 'जनादेश अपमान यात्रा' के लिए रवाना करने से पूर्व पटना में पत्रकारों से चर्चा करते हुए लालू ने कहा कि आज देश को बांटने की साजिश की जा रही है। 

नीतीश पर धोखा देने का आरोप लगाते हुए लालू ने कहा कि जितने दिन हमारे साथ थे, हमसे सटे रहे और आज जब भाजपा के साथ हो गए, तो भाजपा के जयकारे लगा रहे हैं। पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा, "नीतीश कुमार ने जनादेश का अपमान किया है और गठबंधन तोड़ने के लिए नीतीश कुमार भाजपा से ज्यादा दोषी हैं। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने कहा था कि बिहार में हमने कोई तोड़-फोड़ नहीं की। नीतीश ने खुद गठबंधन छोड़ा है।" लालू प्रसाद ने कहा कि पूरे देश में आज अफरातफरी का माहौल है। भाजपा शासित राज्यों में अपराध की घटनाएं ज्यादा हो रही हैं। 

लालू ने कहा, "तेजस्वी जनादेश अपमान यात्रा के दौरान नीतीश कुमार की सच्चाई को जनता के बीच पहुंचकर बताएंगे।" उन्होंने 27 अगस्त को पटना में राजद की रैली के विषय में कहा कि इस रैली में बिहार के सभी क्षेत्रों से लाखों लोग अपने खर्चे पर पटना पहुंचेंगे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत