नई दिल्ली: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) की ओर से ट्विटर पर लिखा गया, "बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिले।"
बता दे कि पांचवीं बार मुख्यमंत्री बनने के बाद नीतीश कुमार आज पहली बार पीएम मोदी से मिले। नीतीश ने प्रधानमंत्री से मुलाकात को शिष्टाचार बताया। इसके अलावा बिहार के सीएम ने जीएसटी बिल का समर्थन किया।
पीएम से मुलाकात के बाद सीएम नीतीश ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा, ‘हम जीएसटी बिल के पक्ष में हैं।’ इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने कहा, ‘संसद चलाना सरकार की जिम्मेदारी है। उसका जनादेश विपक्ष को परेशान करने के लिए नहीं है। राजनीति में बदले की भावना से काम नहीं होना चाहिए।’