1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. नीतीश की नई कैबिनेट का खाका तैयार, 20 नवंबर को लेंगे शपथ!

नीतीश की नई कैबिनेट का खाका तैयार, 20 नवंबर को लेंगे शपथ!

 Written By: India TV News Desk
 Published : Nov 10, 2015 07:07 am IST,  Updated : Nov 10, 2015 01:01 pm IST

पटना: महागठबंधन नेता नीतीश कुमार बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ छठ पर्व के बाद लेंगे, जो नवंबर के तीसरे सप्ताह में मनाया जाएगा। जनता दल (युनाइटेड) के एक नेता ने यह जानकारी दी। जद

नीतीश की कैबिनेट का...- India TV Hindi
नीतीश की कैबिनेट का खाका तैयार, 20 नवंबर को लेंगे शपथ!

पटना: महागठबंधन नेता नीतीश कुमार बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ छठ पर्व के बाद लेंगे, जो नवंबर के तीसरे सप्ताह में मनाया जाएगा। जनता दल (युनाइटेड) के एक नेता ने यह जानकारी दी। जद (यू) के एक नेता ने कहा, "नीतीश कुमार के साथ 36 सदस्यीय कैबिनेट छठ पर्व के बाद शपथ ग्रहण करेगा।"

छठ बिहार का सबसे लोकप्रिय त्योहार है।

सूत्रों के मुताबिक बीस नवंबर को गांधी मैदान में नीतीश कुमार शपथ ग्रहण करेंगे। वर्तमान विधानसभा का कार्यकाल 29 नवंबर तक है। 5 विधायक पर एक मंत्री बनाये जाने का फार्मूला तय किया गया है। इस आधार पर आरजेडी के 16, जेडीयू के 14 और कांग्रेस के 5 मंत्री बनाये जा सकते हैं।

बिहार विधानसभा चुनाव परिणाम में राजद 80 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी है, जिसके बाद जद (यू) को 71 व कांग्रेस को 27 सीटें मिली हैं।

कांग्रेस का बिहार सरकार में शामिल होने का संकेत

वहीं कांग्रेस ने सोमवार को संकेत किया कि वह बिहार में नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली सरकार में शामिल हो सकती है। बिहार सरकार में शामिल होने के बारे में पूछे जाने पर पार्टी प्रवक्ता सी.पी. जोशी ने कहा, "जब हम कहते हैं कि हमने बिहार के लोगों से वादा किया है, तो यह हमारी जिम्मेदारी है कि सात सूत्री कार्यक्रम लागू किया जाए। लिहाजा स्वाभाविक रूप से हम सभी पहलुओं पर विचार करेंगे। हम इसके लिए बिहार के लोगों के ऋणी हैं।"

अन्य राज्यों में अन्य दलों के साथ इसी तरह का गठबंधन बनाने के सवाल पर उन्होंने कहा, "यह सब संबंधित राज्यों में राजनीतिक चुनौतियों और पार्टी की संगठनात्मक शक्ति पर निर्भर करेगा।"

जनता दल (युनाइटेड), राष्ट्रीय जनता दल (राजद) और कांग्रेस के महागठबंधन ने 243 सदस्यीय बिहार विधानसभा में 178 सीटें जीत कर दो-तिहाई बहुमत हासिल कर लिया है। भाजपा और उसके सहयोगियों को मात्र 58 सीटें मिल पाईं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत