1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. येदियुरप्पा के शपथग्रहण समारोह में नहीं जाएंगे कांग्रेस नेता, कर्नाटक कांग्रेस के अध्यक्ष का बयान

येदियुरप्पा के शपथग्रहण समारोह में नहीं जाएंगे कांग्रेस नेता, कर्नाटक कांग्रेस के अध्यक्ष का बयान

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jul 26, 2019 03:32 pm IST,  Updated : Jul 26, 2019 03:39 pm IST

कर्नाटक में बीएस येदियुरप्पा फिर से मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे लेकिन शपथग्रहण समारोह में कांग्रेस के नेता शामिल नहीं होंगे

No Congress leader will attend Yediyurappa Oath Taking Ceremony says KPCC president Dinesh Gundu Rao- India TV Hindi
No Congress leader will attend Yediyurappa Oath Taking Ceremony says KPCC president Dinesh Gundu Rao  Image Source : ANI (FILE PIC)

बेंगलुरु। कर्नाटक में बीएस येदियुरप्पा फिर से मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे लेकिन शपथग्रहण समारोह में कांग्रेस के नेता शामिल नहीं होंगे। कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दिनेश गुंडू राव ने बयान दिया है कि कोई भी कांग्रेस नेता येदियुरप्पा के शपथग्रहण समारोह में शामिल नहीं होगा। गुंडू राव ने अपने ट्विटर हेंडल से यह बयान जारी किया है।

गुंडू राव ने अपने बयान में आरोप लगाया कि कर्नाटक में बीएस येदियुरप्पा का मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ग्रहण असंवैधानिक और अनैतिक है, उन्होंने आरोप लगाया कि येदियुरप्पा खरीद फरोख्त और भ्रष्ट तरीकों से यह कर रहे हैं। गुंडू राव ने यदियुरप्पा के शपथ ग्रहण को लोकतंत्र पर धब्बा बताया। और कहा कि वह इस शपथग्रहण समारोह में भाग नहीं लेंगे तथा कर्नाटक के कांग्रेस नेताओं को भी भाग नहीं लेने का निर्देश दिया है। 

भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेता एवं सूबे के पूर्व सीएम बीएस येदियुरप्पा ने आज राज्यपाल वजुभाई वाला से मुलाकात की और सूबे में नई सरकार बनाने का दावा पेश कर दिया। सूत्रों के हवाले से खबर है कि येदियुरप्पा आज शाम को 6 बजे मुख्यमंत्री पद की शपथ ले सकते हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत