1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. फिर बोले गिरिराज सिंह- दुनिया की कोई भी ताकत राम मंदिर को बनने से नहीं रोक सकती

फिर बोले गिरिराज सिंह- दुनिया की कोई भी ताकत राम मंदिर को बनने से नहीं रोक सकती

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Nov 04, 2018 07:41 pm IST,  Updated : Nov 04, 2018 07:41 pm IST

गिरिराज ने कहा कि भाजपा के राज्यसभा में सांसद राकेश सिन्हा प्राइवेट बिल लेकर आ रहे हैं और यह देखना दिलचस्प होगा कि देश सौ करोड़ हिंदू आबादी की भावना का ख्याल रखने के लिए कांग्रेस पार्टी किसी ढंग से आगे आती है और अन्य दल किस रूप में इसे लेते हैं।

Giriraj singh- India TV Hindi
Giriraj singh

नवादा: केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने रविवार को कहा कि दुनिया की कोई भी ताकत राम मंदिर को बनने से नहीं रोक सकती है। गिरिराज ने अपने संसदीय क्षेत्र नवादा के परिसदन में पत्रकारों से कहा कि दुनिया की कोई भी ताकत राम मंदिर को बनने से नहीं रोक सकती है।

उन्होंने कहा कि सरकार और न्यायालय को आगे आकर इस मामले को सुलझा लेना चाहिए क्योंकि मंदिर निर्माण में हो रही देरी को लेकर लोगों में आक्रोश है। गिरिराज ने कहा कि राम मंदिर को लेकर देश के लोगों का सब्र का बांध टूटता जा रहा है।

उन्होंने कहा कि भाजपा के राज्यसभा में सांसद राकेश सिन्हा प्राइवेट बिल लेकर आ रहे हैं और यह देखना दिलचस्प होगा कि देश सौ करोड़ हिंदू आबादी की भावना का ख्याल रखने के लिए कांग्रेस पार्टी किसी ढंग से आगे आती है और अन्य दल किस रूप में इसे लेते हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत