1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. गुलाम नबी आजाद को अमित शाह ने दिया ये चैलेंज, राज्यसभा में J&K पर तीखी बहस

गुलाम नबी आजाद को अमित शाह ने दिया ये चैलेंज, राज्यसभा में J&K पर तीखी बहस

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Nov 20, 2019 01:31 pm IST,  Updated : Nov 20, 2019 01:31 pm IST

गृह मंत्री शाह ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में हालात सामान्य होने को लेकर सरकार ने जो आंकड़े पेश किए हैं उनको अगर आजाद चैलेंज करना चाहते हैं तो रिकॉर्ड पर चैलेंज करें और मैं (गृह मंत्री) जिम्मेदारी के साथ बोलता हूं कि मैं इनके लिए जिम्मेदार होऊंगा।

Ghulam Nabi Azad and Amit Shah- India TV Hindi
Ghulam Nabi Azad and Amit Shah Image Source : PTI

नई दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बताया कि घाटी में सभी 93247 लैंडलाइन फोन खुल चुके हैं साथ ही 59 लाख मोबाईल पूरे चालू हैं। राज्यसभा में विपक्ष के नेता गुलाम नबी आजाद ने जब गृह मंत्री के इन आंकड़ों पर सवाल उठाया तो गृह मंत्री शाह ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में हालात सामान्य होने को लेकर सरकार ने जो आंकड़े पेश किए हैं उनको अगर वे चैलेंज करना चाहते हैं तो रिकॉर्ड पर चैलेंज करें और मैं (गृह मंत्री) जिम्मेदारी के साथ बोलता हूं कि मैं इनके लिए जिम्मेदार होऊंगा।

बता दें कि बुधवार को राज्यसभा में जम्मू-कश्मीर को लेकर हुई चर्चा के दौरान अमित शाह ने यह बयान दिया। शाह ने कहा कि 5 अगस्त के बाद जम्मू-कश्मीर में एक भी व्यक्ति की जान पुलिस की गोली से नहीं गई है और सीआरपीसी के तहत लगाए गए सारे प्रतिबंध 195 पुलिस थानों में पूरी तरह से खत्म कर दिए गए हैं। केंद्र सरकार ने 5 अगस्त को जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हटाने और जम्मू-कश्मीर तथा लद्दाख को केंद्र शासित राज्य बनाने का फैसला किया था।

उन्होंने बताया कि जम्मू-कश्मीर में इस साल पत्थरबाजी की घटना में पिछले साल के मुकाबले काफी कम हुई हैं, उन्होंने बताया कि पिछले साल 802 पत्थरबाजी घटनाएं हुई थी और इस बार 544 घटनाएं हुई हैं। घाटी में स्कूलों के खुलने के बारे में गृह मंत्री ने बताया कि सभी 20411 स्कूल खुले हैं और उन स्कूलों में परीक्षा सुचारू रूप से ली जा रही है। गृह मंत्री ने बताया कि 11वीं कक्षा के 99.48 प्रतिशत विद्यार्थियों ने परीक्षा दी है और 10वीं तथा 12वीं कक्षा के 99.7 प्रतिशत विद्यार्थियों ने परीक्षा दी है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत