1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. जयललिता की बीमारी के बाद पनीरसेल्वम ने कैबिनेट की पहली बैठक की

जयललिता की बीमारी के बाद पनीरसेल्वम ने कैबिनेट की पहली बैठक की

 Written By: Bhasha
 Published : Oct 19, 2016 04:09 pm IST,  Updated : Oct 19, 2016 04:09 pm IST

चेन्नई: बीमार चल रही मुख्यमंत्री जयललिता के विभागों के राज्यपाल द्वारा बंटवारे के बाद वित्त मंत्री ओ. पनीरसेल्वम ने आज पहली बार राज्य कैबिनेट की बैठक की अध्यक्षता की जिसमें जटिल कावेरी मुद्दे सहित अन्य

tamilnadu cabinet meeting- India TV Hindi
tamilnadu cabinet meeting

चेन्नई: बीमार चल रही मुख्यमंत्री जयललिता के विभागों के राज्यपाल द्वारा बंटवारे के बाद वित्त मंत्री ओ. पनीरसेल्वम ने आज पहली बार राज्य कैबिनेट की बैठक की अध्यक्षता की जिसमें जटिल कावेरी मुद्दे सहित अन्य मुद्दों पर चर्चा हुई।

(देश-विदेश की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें)

सरकार ने बैठक के एजेंडे का ब्यौरा जारी नहीं किया लेकिन समझा जाता है कि कैबिनेट ने कर्नाटक के साथ कावेरी जल बंटवारे सहित अन्य मुद्दों पर चर्चा की। इस महीने के अंत में उत्तर-पूर्व मॉनसून के शुरू होने से पहले यह बैठक हुई है। पिछले वर्ष दिसम्बर में बारिश ने काफी तबाही मचाई थी, चेन्नई और आसपास के जिलों में बाढ़ की स्थिति आ गई थी।

पिछले हफ्ते तमिलनाडु के राज्यपाल चौधरी विद्यासागर राव ने जयललिता के काम पर लौटने तक गृह मंत्रालय सहित उनके पास के अन्य विभागों को पनीरसेल्वम को आवंटित कर दिया था।

सरकार ने आज की कैबिनेट बैठक के फोटोग्राफ जारी किए जिसमें पनीरसेल्वम को अपने डेस्क पर जयललिता के फोटो के साथ बैठे हुए दिखाया गया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत