1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. प्रियंका गांधी की ट्विटर पर एंट्री, शुरुआत में सिर्फ 7 लोगों को कर रही हैं फॉलो

प्रियंका गांधी की ट्विटर पर एंट्री, शुरुआत में सिर्फ 7 लोगों को कर रही हैं फॉलो

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Feb 11, 2019 12:27 pm IST,  Updated : Feb 11, 2019 12:33 pm IST

प्रियंका के ट्विटर हेंडल पर बताया गया है कि उन्होंने ट्विटर पर इसी महीने यानि फरवरी 2019 में एंट्री ली है। ट्विटर पर एंट्री लेते ही उनके फॉलोअर्स की संख्या में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है

Official Twitter account of Priyanka Gandhi- India TV Hindi
Official Twitter account of Priyanka Gandhi

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की बहन प्रियंका गांधी की कांग्रेस में महासचिव पद पर नियुक्ति के बाद अब सोशल मीडिया पर भी उनकी एंट्री हो चुकी है। प्रियंका गांधी के आधिकारिक ट्विटर हेंडल की घोषणा कर दी गई है। ट्विटर पर @priyankagandhi नाम से उनका ट्विटर हेंडल बनाया गया है, हालांकि अभी तक प्रियंका ने अपने इस ट्विटर हेंडल से एक भी ट्वीट नहीं किया है।

प्रियंका के ट्विटर हेंडल पर बताया गया है कि उन्होंने ट्विटर पर इसी महीने यानि फरवरी 2019 में एंट्री ली है। ट्विटर पर एंट्री लेते ही उनके फॉलोअर्स की संख्या में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है, सोमवार दोपहर 12.30 बजे तक 20300 से ज्यादा लोग प्रियंका को फॉलो कर चुके हैं।

Official Twitter account of Priyanka Gandhi
Official Twitter account of Priyanka Gandhi

हालांकि प्रियंका ने अभी तक अपने ट्विटर हेंडल से सिर्फ 7 लोगों को फॉलो करना शुरू किया है, उन्होंने सबसे पहले अपने भाई राहुल गांधी के ट्विटर एकाउंट @RahulGandhi को फॉलो करना शुरू किया था। राहुल गांधी के अलावा ज्योतिरादित्य सिंधिया, रणदीप सिंह सुरजेवाला, अहमद पटेल, सचिन पायलट, अशोक गहलोत और कांग्रेस पार्टी के ट्विटर एकाउंट को भी प्रियंका फॉलो कर रही हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत