1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. प्रियंका ने जहरीली शराब से लोगों की मौत पर दुख जताया, भाजपा सरकारों पर निशाना साधा

प्रियंका ने जहरीली शराब से लोगों की मौत पर दुख जताया, भाजपा सरकारों पर निशाना साधा

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Feb 10, 2019 06:20 pm IST,  Updated : Feb 10, 2019 06:20 pm IST

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने उत्तर प्रदेश एवं उत्तराखंड में जहरीली शराब पीने से बड़ी संख्या में हुई लोगों की मौत पर दुख जताया और आरोप लगाया कि दोनों राज्यों की भाजपा सरकारों की सरपरस्ती में अवैध शराब का बड़ा कारोबार चल रहा है।

UP-Uttarakhand Hooch Tragedy: Priyanka demands compensation for victims, flays state governments- India TV Hindi
UP-Uttarakhand Hooch Tragedy: Priyanka demands compensation for victims, flays state governments

नयी दिल्ली: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने उत्तर प्रदेश एवं उत्तराखंड में जहरीली शराब पीने से बड़ी संख्या में हुई लोगों की मौत पर दुख जताया और आरोप लगाया कि दोनों राज्यों की भाजपा सरकारों की सरपरस्ती में अवैध शराब का बड़ा कारोबार चल रहा है। उन्होंने अपराधियों के खिलाफ़ सख़्त कार्रवाई के साथ ही मृतकों के परिजनों के लिए उचित मुआवज़ा और सरकारी नौकरी के प्रावधान की मांग की।

हाल ही में पार्टी महासचिव-प्रभारी (पूर्वी उत्तर प्रदेश) नियुक्त हुई प्रिंयका ने एक बयान में कहा, ''मैं यह जानकर स्तब्ध और बेहद दुखी हूँ कि जहरीली शराब से उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के सहारनपुर, कुशीनगर और कई गाँवों में 100 से ज़्यादा लोगों की मृत्यु हो चुकी है और मरने वालों का सिलसिला लगातार जारी है।''

उन्होंने कहा, ''दिल दहला देने वाली इस घटना की जितनी निंदा की जाए कम है। उत्तराखंड व उत्तर प्रदेश सरकार की सरपरस्ती में अवैध शराब का इतना बड़ा कारोबार संचालित होता है यह कल्पना भी नहीं की जा सकती।" उन्होंने कहा, ''मैं उम्मीद करती हूँ कि भाजपा सरकारों द्वारा अपराधियों के खिलाफ़ सख़्त कार्रवाई की जाएगी एवं मृतकों के परिजनों के लिए उचित मुआवज़ा और सरकारी नौकरी का प्रावधान किया जायेगा।'' कांग्रेस महासचिव नियुक्त होने के बाद प्रियंका का यह पहला आधिकारिक बयान है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत