1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. ICC रैंकिंग में कीवी कप्तान ने फिर कायम की बादशाहत, T20 WC से पहले हरमनप्रीत ने टॉप-10 में मारी एंट्री

ICC रैंकिंग में कीवी कप्तान ने फिर कायम की बादशाहत, T20 WC से पहले हरमनप्रीत ने टॉप-10 में मारी एंट्री

 Written By: Vanson Soral
 Published : Jun 10, 2026 09:44 am IST,  Updated : Jun 10, 2026 09:44 am IST

ICC ने वूमेन्स वर्ल्ड कप 2026 का आगाज होने से पहले ताजा रैंकिंग जारी कर दी है। T20I बल्लेबाजों की रैंकिंग में भारतीय कप्तान को बड़ा फायदा हुआ है।

ICC Rankings- India TV Hindi
अमेलिया केर और हरमनप्रीत कौर Image Source : PTI

ICC वूमेन्स T20 वर्ल्ड कप शुरू होने से ठीक पहले न्यूजीलैंड की कप्तान अमेलिया केर ने बड़ा मुकाम हासिल कर लिया है। ICC की ताजा महिला T20I रैंकिंग में एमिली केर एक बार फिर दुनिया की नंबर-1 ऑलराउंडर बन गई हैं। उन्होंने वेस्टइंडीज की कप्तान हेली मैथ्यूज को पीछे छोड़ते हुए शीर्ष स्थान पर कब्जा जमाया है।

नंबर-1 की कुर्सी पर फिर कब्जा

ICC द्वारा जारी नई रैंकिंग के मुताबिक हेली मैथ्यूज हाल ही में आयरलैंड में हुई ट्राई सीरीज के आखिरी मुकाबले में नहीं खेली थीं, जिसका असर उनकी रैंकिंग पर पड़ा। इसका फायदा अमेलिया केर को मिला और उन्होंने दोबारा नंबर-1 की कुर्सी हासिल कर ली। हालांकि, T20I ऑलराउंडर रैंकिंग में दोनों खिलाड़ियों के बीच कांटे की टक्कर बनी हुई है। अमेलिया केर और हेली मैथ्यूज के बीच सिर्फ पांच रेटिंग पॉइंट का अंतर है। ऐसे में 12 जून से इंग्लैंड और वेल्स में शुरू हो रहे वूमेन्स T20 वर्ल्ड कप में दोनों कप्तानों के बीच नंबर-1 की जंग देखने को मिल सकती है।

हरमनप्रीत को एक पायदान का फायदा

T20I बैटिंग रैंकिंग में ऑस्ट्रेलिया की जॉर्जिया वोल पहले और बेथ मूनी दूसरे स्थान पर कायम हैं। वहीं भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने इंग्लैंड के खिलाफ हाल ही में खेले गए सीरीज निर्णायक मुकाबले में नाबाद अर्धशतक लगाया था, जिसका फायदा उन्हें रैंकिंग में मिला। हरमनप्रीत एक स्थान ऊपर चढ़कर अब टॉप-10 बल्लेबाजों में शामिल हो गई हैं। इस तरह टॉप-10 बल्लेबाजों में अब 3 भारतीय खिलाड़ी शामिल हो गई हैं। स्मृति मंधाना 5वें जबकि शैफाली वर्मा 7वें पायदान पर हैं।

T20I गेंदबाजी रैंकिंग में इंग्लैंड की स्पिनर लिंसी स्मिथ अभी भी नंबर-1 स्थान पर बनी हुई हैं। पाकिस्तान की सादिया इकबाल उनके बेहद करीब हैं। वहीं इंग्लैंड की लॉरेन बेल संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर पहुंच गई हैं, जबकि चार्ली डीन चौथे नंबर पर आ गई हैं। साउथ अफ्रीका की स्पिनर नोनकुलेको म्लाबा ने भी दो स्थान की छलांग लगाते हुए पांचवां स्थान हासिल कर लिया है।

यह भी पढ़ें:

ICC की पॉलिसी पर भड़के पूर्व भारतीय क्रिकेटर्स, अफगानिस्तान से टेस्ट स्टेटस वापस लेने की वकालत की

राहुल द्रविड़ के बाद अब मैथ्यू हेडन बने इंग्लैंड में टीम के बॉस और कोच, पहली बार होगा लीग का आयोजन

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल