1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फीचर
  4. फिटकरी से पीले दांत कैसे साफ करें? जानें क्या है इस्तेमाल का सही तरीका

फिटकरी से पीले दांत कैसे साफ करें? जानें क्या है इस्तेमाल का सही तरीका

 Written By: Poonam Yadav @R154Poonam
 Published : Jun 10, 2026 07:18 am IST,  Updated : Jun 10, 2026 07:55 am IST

How To Clean Yellow Teeth With Alum: अगर आपके दांतों में पीलापन बढ़ गया है तो इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए आप फिटकरी का इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे ओरल हाइजीन बेहतर होती है। इंफेक्शन नहीं होता है और दांतों पर प्लाक भी नहीं जमता है।

फिटकरी से दांत साफ करने का तरीका- India TV Hindi
फिटकरी से दांत साफ करने का तरीका Image Source : YOUTUBE - @MAYEKAISEKARU

आपके दांतों में प्लाक जमा हो पीलापन बढ़ा हो चाहे मुंह से बदबू आए, इन सभी परेशनियों से छुटकारा दिलाने में फिटकरी का इस्तेमाल बेहद फायदेमंद माना जाता है। चलिए जानते हैं दांतों को साफ करने में फिटकरी कैसे फायदेमंद है और इसका इस्तेमाल कैसे करें?

दांतों को साफ करने में फिटकरी कैसे फायदेमंद है?

फिटकरी में एंटी फंगल और एंटी बैक्टीरियल प्रॉपर्टीज़ पाई जाती हैं जो दातों से जुड़ी कई परेशानियों को दूर करने में बेहद फायदेमंद है। यह मुंह में मौजूद हानिकारक बैक्टीरिया को खत्म करके प्लाक जमने से रोकता है। इसके एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण दांत दर्द  से आराम दिलाते हैं। जर्नल ऑफ क्लिनिकल एंड डायग्नोस्टिक के एक रिसर्च के मुताबिक, फिटकरी प्लाक हटाने और दांत दर्द से आराम दिलाने में बेहद फायदेमंद है।

कैसे करें फिटकरी का इस्तेमाल?

  • फिटकरी के पानी से कुल्ला करें: दांतों की सड़न, दर्द केविटी और पीलेपन को दूर करने के लिए आप फिटकरी के पानी से कुल्ला करें। आप फिटकरी के पानी लौंग का इस्तेमाल कर सकते हैं। आप फिटकरी के पानी का हफ्ते में तीन दिन इस्तेमाल कर सकते हैं। रोजाना इस्तेमाल करने से दांतों की बाहरी परत कमजोर हो सकती है।

  • मंजन के रूप में करें इस्तेमाल: फिटकरी के पानी के आलावा आप इसका इस्तेमाल मंजन के रूप में भी कर सकते हैं। फिटकरी को तवे पर हल्का भून लें ताकि उसका सारा पानी सूख जाए। ठंडा होने के बाद इसे पीसकर बारीक पाउडर बना लें। एक चुटकी इस पाउडर को अपने टूथब्रश पर लें और बहुत हल्के हाथों से 2 मिनट तक दांतों पर रगड़ें।

  • फिटकरी और नमक का इस्तेमाल: ब्रश करने के बाद आप, आधे चम्मच लौंग के तेल में फिटकरी का पाउडर लें और उसमें सेंधा नमक नमक मिलाएं। अब इस मिश्रण से अपने दांतों को साफ करें। इससे दांतों पर जमा टर्टल आसानी से निकल जाता है 

इन बातों का रखें ध्यान

रोजाना सुबह और शाम के समय करें ब्रश। दातों के साथ साथ दोनों समय जीभ की भी सफाई करें। रोजाना कम से कम दो मिनट तक ब्रश करना चाहिए। ब्रश करते समय सॉफ्ट ब्रिस्ल का इस्तेमाल करें और ज़्याद जोर से ब्रश न करें।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Features से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल