1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. बैंक की कतार में खड़े बुजुर्ग की मृत्यु

बैंक की कतार में खड़े बुजुर्ग की मृत्यु

 Written By: Bhasha
 Published : Dec 27, 2016 01:10 pm IST,  Updated : Dec 27, 2016 01:10 pm IST

बलिया: उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में रपये निकालने के लिये बैंक के आगे कतार में खड़े एक बुजुर्ग की ग़श खाकर गिरने से मृत्यु हो गयी। पुलिस सूत्रों ने आज यहां बताया कि

currency-death- India TV Hindi
currency-death

बलिया: उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में रपये निकालने के लिये बैंक के आगे कतार में खड़े एक बुजुर्ग की ग़श खाकर गिरने से मृत्यु हो गयी। 

पुलिस सूत्रों ने आज यहां बताया कि सहतवार थाना क्षेत्र के डुमरिया गांव के निवासी गरजू चौधरी (70) कल सहतवार कस्बे में स्थित भारतीय स्टेट बैंक की शाखा से रपये निकालने गये थे। वह कतार में खड़े थे, तभी वह अचानक बेहोश होकर गिर गये और उनकी तत्काल मृत्यु हो गयी। 

उन्होंने बताया कि कतार में खड़े अन्य लोगों के हस्तक्षेप से बैंक शाखा प्रबन्धक ने मृतक की पत्नी को धन का भुगतान कराया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है। 

जिलाधिकारी गोविन्द राजू एऩ. एस. ने बताया कि उन्होंने इस मामले में संबंधित उपजिलाधिकारी से जांच रिपोर्ट मांगी है। रिपोर्ट मिलने के बाद जरूरी कार्रवाई की जाएगी।

ग़ौरतलब है कि नोटबंदी के बाद से ATM और बैंकों की लाईन में सौ सो ज़्यादा लोगों के मारे जाने के दावे किए जा रहे हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत