1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. मेरी बेवकूफी के कारण हरियाणा में भाजपा सरकार: ओपी चौटाला

मेरी बेवकूफी के कारण हरियाणा में भाजपा सरकार: ओपी चौटाला

 Reported By: Bhasha
 Published : Mar 06, 2018 11:16 pm IST,  Updated : Mar 06, 2018 11:16 pm IST

जेबीटी भर्ती प्रकरण में सजा काट रहे इनेलो प्रमुख चौटाला पैरोल पर हैं...

om prakash chautala- India TV Hindi
om prakash chautala

भिवानी: इनेलो के प्रमुख ओमप्रकाश चौटाला ने कहा है कि ‘‘मेरी बेवकूफी के कारण’’ आज हरियाणा में भाजपा की सरकार है। चौटाला ने दादरी के जिला पार्टी कार्यालय में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘मेरी बेवकूफी के कारण आज हरियाणा में भाजपा की सरकार है और अगर मैं दो दिन और जेल नहीं जाता तो यह सरकार नहीं बनती।’’

उन्होंने कार्यकर्ताओं से कल बुधवार को दिल्ली में होने वाली रैली में भारी संख्या में पहुंचने का आह्वान किया। चौटाला ने दावा किया कि अबकी बार हरियाणा में इनेलो पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएगी।

गौरतलब है कि जेबीटी भर्ती प्रकरण में सजा काट रहे इनेलो प्रमुख पैरोल पर हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत