1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. कश्मीर: सुरक्षाबल और आतंकियों में मुठभेड़ में 3 आतंकी ढेर, एक पुलिसकर्मी शहीद

कश्मीर: सुरक्षाबल और आतंकियों में मुठभेड़ में 3 आतंकी ढेर, एक पुलिसकर्मी शहीद

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Mar 05, 2017 06:20 am IST,  Updated : Mar 05, 2017 02:21 pm IST

जम्मू और कश्मीर के पुलवामा में शनिवार को सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच चल रही मुठभेड़ अभी भी जारी है। मुठभेड़ में अब तक तीन आतंकियों को मार गिराया गया है...

kashmir, encounter- India TV Hindi
kashmir, encounter

जम्मू और कश्मीर के पुलवामा में शनिवार को सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच चल रही मुठभेड़ अभी भी जारी है। मुठभेड़ में अब तक तीन आतंकियों को मार गिराया गया है, जबकि एक पुलिसकर्मी भी शहीद हो गया। मुठभेड़ के दौरान स्थानीय लोगों ने भी पथराव किया जिससे हिंसा और भड़क गई। भीड़ ने एक अर्धसैनिक बल के जवान की पिटाई कर उसे घायल कर दिया और उसकी राइफल छीन ली।

दरअसल सुरक्षों बलों को यहां एक मकान में हिज्बुल मुजाहिदीन के चार-पांच आतंकियों के छुपे होने की सूचना मिली थी। एक पुलिस अधिकारी ने कहा, "सुरक्षा बल के जवान जैसे ही छिपे हुए आतंकवादियों पास पहुंचे, उन्होंने स्वचालित हथियारों से गोलीबारी शुरू कर दी, जिसके जबाव में सुरक्षा बलों ने भी गोलीबारी की।"

उन्होंने कहा कि दक्षिण कश्मीर क्षेत्र में सक्रिय कुछ शीर्ष आतंकवादियों के वहां छुपे होने की सूचना थी। मुठभेड़ रुकवाने के लिए स्थानीय लोगों और ग्रामीणों ने सुरक्षा बलों पर पथराव शुरू कर दिया। यहां तक कि केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के एक हवलदार को भीड़ ने पीट दिया और उसकी राइफल छीन ली। घायल हवलदार को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस ने बताया कि विरोध के बावजूद रात 8.30 बजे तक आंतकवादियों के खिलाफ ऑपरेशन जारी था। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत