1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. अमित शाह और नीतीश कुमार के बीच बंद कमरे में सीट बंटवारे पर हुई बात: सूत्र

अमित शाह और नीतीश कुमार के बीच बंद कमरे में सीट बंटवारे पर हुई बात: सूत्र

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jul 12, 2018 05:59 pm IST,  Updated : Jul 12, 2018 11:34 pm IST

बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि बिहार में बीजेपी और जेडीयू का गठबंधन अटूट बना रहेगा और 2019 के लोकसभा चुनाव में 40 सीटों पर जीत हासिल करेंगे।

Amit Shah and Nitish kumar- India TV Hindi
Amit Shah and Nitish kumar Image Source : PTI

पटना: बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह और बिहार के सीएम नीतीश कुमार के बीच डिनर के दौरान सीट बंटवारे पर भी बातचीत होने की खबर है। सूत्रों के मुताबिक दोनों नेताओं के बीच बंद कमरे में करीब 10 मिनट तक सीट बंटवारे पर बात हुई। इससे पहले उन्होंने पटना में एक सभा में कहा कि बिहार में बीजेपी और जेडीयू का गठबंधन अटूट बना रहेगा और 2019 के लोकसभा चुनाव में यह गठबंधन 40 सीटें जीतने में कामयाब रहेगा। सुबह ब्रेकफास्ट पर सीएम नतीश कुमार से हुई मुलाकात के बाद दोपहर में एक सभा को संबोधित करते हुए अमित शाह ने ये बातें कहीं। उन्होंने कहा कि बिहार में बीजेपी और जेडीयू का गठबंधन अटूट है और आने वाले समय में दोनों पार्टियां एक साथ चुनाव लड़ेंगी। अमित शाह ने यह भी दावा किया कि 2019 के चुनाव में बीजेपी के नेतृत्व वाले एनडीए गठबंधन को बिहार की सभी 40 सीटों पर जीत हासिल होगी।

इससे पहले सीएम नीतीश कुमार और बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की गुरुवार सुबह चाय पर चर्चा हुई। यह चर्चा स्टेट गेस्ट हाउस में करीब 1 घंटे तक चली। इस मुलाकात के बाद नीतीश मुस्कुराते हुए बाहर तो निकले लेकिन जेडीयू या भाजपा, किसी भी दल की तरफ से कोई बयान सामने नहीं आया है।

इससे पहले अमित शाह अपने दो दिवसीय बिहार दौरे के तहत गुरुवार को पटना पहुंचे। अमित शाह पटना के जयप्रकाश नारायण हवाईअड्डे पर विमान से उतरे, जहां भाजपा के नेता और उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी, प्रदेश अध्यक्ष नित्यानंद राय सहित कई केंद्रीय मंत्री और बिहार के मंत्री सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। 

पिछले कुछ दिनों से ये बहस तेज है कि बिहार की सियासत में बिग ब्रदर यानी बड़ा भाई कौन है। लोकसभा चुनाव में अब एक साल से भी कम वक्त बचा है ऐसे में बिहार की सियासत में सरगर्मी तेज हो गई है। नीतीश की पार्टी का कहना है कि बिहार में एनडीए गठबंधन में बड़ा भाई जेडीयू है इसलिए सूबे की 40 लोकसभा सीटों में से 25 सीटें जेडीयू को मिले बाकी 15 सीटें बीजेपी और गठबंधन की दूसरी पार्टियों में बांटी जाए। जाहिर है जेडीयू की ये मांग बीजेपी को रास नहीं आ रही है। ऐसे में आज नीतीश और अमित शाह की मुलाकात बेहद अहम मानी जा रही है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत