1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. डोकलाम में किसी भी स्थिति का सामना करने को तैयार हैं हमारे सैन्य बल: जेटली

डोकलाम में किसी भी स्थिति का सामना करने को तैयार हैं हमारे सैन्य बल: जेटली

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Aug 11, 2017 02:46 pm IST,  Updated : Aug 11, 2017 02:46 pm IST

सिक्कम सेक्टर के पास डोकलाम इलाके में भारत और चीन के बीच चल रहे गतिरोध के बीच रक्षा मंत्री अरूण जेटली ने आज कहा कि भारतीय सैन्य बल किसी भी स्थिति से निपटने के लिए तैयार हैं।

Doklam- India TV Hindi
Doklam

नयी दिल्ली: सिक्कम सेक्टर के पास डोकलाम इलाके में भारत और चीन के बीच चल रहे गतिरोध के बीच रक्षा मंत्री अरूण जेटली ने आज कहा कि भारतीय सैन्य बल किसी भी स्थिति से निपटने के लिए तैयार हैं। डोकलाम में गतिरोध के बीच चीन द्वारा तिब्बत में सैनिकों की गतिविधियां की रिपोर्ट और पाकिस्तान के एक सैन्य अधिकारी द्वारा अपने रक्षा उद्योग भारत से बेहतर बताए जाने को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में जेटली ने कहा कि भारतीय सैन्य बल किसी भी स्थिति से निपटने के लिए तैयार हैं। 

उन्होंने कहा, हमारे सैन्य बल सैन्य बल किसी भी स्थिति से निपटने के लिए तैयार हैं। रक्षा मंत्री ने यह भी कहा देश के रक्षा बलों के पास किसी भी स्थिति निपटने के लिए पर्याप्त उपकरण उपलब्ध हैं और इसको लेकर किसी तरह का संदेह नहीं होना चाहिए।

ग़ौरतलब है कि पिछले कुछ दिनों से लगातार डोकलाम विवाद चर्चा में बना हुआ है। चीन भूटान के कब्जे वाले डोकलाम में सड़क का निर्माण कर रहा है। जिसका विरोध भारत कर रहा है। हालांकि चीन ने भूटान के पूर्व में चुम्बी घाटी तक सड़क का निर्माण कर लिया है। यहां एक नदी भी है जिसे ऐमेचो नदी कहा जाता है। इस इलाके को चुम्बी नदी घाटी के नाम से जाना है। ये जगह भारत के बेहद करीब है। यही भारत की चिंता का कारण है। अगर चीन ने सड़क का निर्माण कर लिया तो भारत की सुरक्षा के लिए खतरा खड़ा हो जाएगा। यही कारण है कि भारत ने डोकलाम में अपनी सैना को तैनात कर दिया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत