1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. MCD चुनावों के लिए 4200 से अधिक नामांकन पत्र दाखिल किए गए

MCD चुनावों के लिए 4200 से अधिक नामांकन पत्र दाखिल किए गए

 Written By: Bhasha
 Published : Apr 04, 2017 08:30 am IST,  Updated : Apr 04, 2017 08:30 am IST
MCD Polls- India TV Hindi
MCD Polls

नयी दिल्ली: दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के लिए 23 अप्रैल को होने वाले चुनाव के लिए 4200 से अधिक नामांकन पत्र दाखिल हुए हैं। नामांकन पत्र दाखिल करने की आखिरी तारीख कल समाप्त हो गई और नामांकन पत्र दाखिल करने की सभी दलों के उम्मीदवारों और निर्दलीय उम्मीदवारों में जल्दी रही।

ये भी पढ़ें

...तो जम्मू-कश्मीर से इन दस हजार मुसलमानों को निकाल दिया जाएगा बाहर

बड़ा खुलासा: केजरीवाल ने निजी केस के लिए सरकारी खजाने से मांगे 3.86 करोड़
मेरे केसरिया कपड़ों के कारण मेरे बारे में भ्रांतियां फैलाई गई: योगी आदित्यनाथ
जोधाबाई का चौंकाने वाला सच आया सामने, गोवा के लेखक ने किया बड़ा खुलासा!

बड़ी पार्टियों में आप से 1033 प्रत्याशियों ने जबकि भाजपा और कांग्रेस से क्रमश: 565 और 544 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किया है। नामांकन में डुप्लिकेट उम्मीदवारों के नाम भी शामिल हैं जिन्हें मुख्य उम्मीदवार का नामांकन पत्र रद्द हो जाने की स्थिति से निपटने के लिए पर्चा भरवाया जाता है। दिल्ली राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा देर रात जारी आंकड़े के अनुसार कुल 4240 नामांकन पत्रों में से आज 3249 नामांकन पत्र दाखिल किए गए।

एमसीडी की 272 सीटों के लिए मतदान 23 अप्रैल को होंगे। उत्तर और दक्षिण दिल्ली नगर निगम में 104-104 सीटें हैं जबकि पूर्वी दिल्ली नगर निगम में 64 सीटें हैं। एमसीडी का 2012 में बंटवारा करके एनडीएमसी, एसडीएमसी और ईडीएमसी का गठन किया गया था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत