1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. औवैसी को हैदराबाद में करना पड़ा जनता के गुस्से का सामना, देखिए वीडियो

औवैसी को हैदराबाद में करना पड़ा जनता के गुस्से का सामना, देखिए वीडियो

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Nov 23, 2020 12:27 pm IST,  Updated : Nov 23, 2020 12:29 pm IST

माना जाता है कि हैदराबाद में ओवैसी की लोकप्रियता अच्छी है, लेकिन इस बार हैदराबाद में बाढ़ आई थी और लोगों को जो राहत सरकार की तरफ से दी जानी थी उसको लेकर कई महिलाओं ने आरोप लगाया कि नेताओं के करीबियों को राहत के पैसे दिए गए लेकिन उनको नहीं दिए गए।

owaisi faces peope anger in hyderabad watch video  औवैसी को हैदराबाद में करना पड़ा जनता के गुस्से का- India TV Hindi
औवैसी को हैदराबाद में करना पड़ा जनता के गुस्से का सामना, देखिए वीडियो Image Source : INDIA TV

हैदराबाद. AIMIM के नेता और लोकसभा सांसद असद्दुदीन ओवैसी को हैदराबाद में जनता के गुस्से का सामना करना पड़ा है। मुस्लिम मतदाताओं के बीच में खासे प्रसिद्ध ओवैसी हैदराबाद में जामबाग इलाके में वोट मांगने गए थे, जहां मुस्लिम महिलाएं उनपर पर भड़क गईं। ये महिलाएं 10,000 रुपये की राहत राशि नहीं मिलने पर नाराज थीं। टीआरएस सरकार ने 10,000 रुपये की राहत का ऐलान किया था।

माना जाता है कि हैदराबाद में ओवैसी की लोकप्रियता अच्छी है, लेकिन इस बार हैदराबाद में बाढ़ आई थी और लोगों को जो राहत सरकार की तरफ से दी जानी थी उसको लेकर कई महिलाओं ने आरोप लगाया कि नेताओं के करीबियों को राहत के पैसे दिए गए लेकिन उनको नहीं दिए गए। हैदराबाद में नगर निगम चुनाव होने हैं और ओवैसी अपनी पार्टी के प्रत्याशियों के लिए वोट मांगने गए थे। 

देखिए वीडियो

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत