1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. PM मोदी भूत की कल्पना कर उस पर हमला कर रहे हैं: चिदंबरम

PM मोदी भूत की कल्पना कर उस पर हमला कर रहे हैं: चिदंबरम

 Reported By: Bhasha
 Published : Oct 29, 2017 10:36 pm IST,  Updated : Oct 29, 2017 10:38 pm IST

जम्मू-कश्मीर मुद्दे पर अपनी टिप्पणी के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हमले के जवाब में वरिष्ठ कांग्रेस नेता पी. चिदंबरम ने आज कहा कि मोदी भूत की कल्पना कर उस पर हमला कर रहे हैं।

p chidambaram- India TV Hindi
p chidambaram

नई दिल्ली: जम्मू-कश्मीर मुद्दे पर अपनी टिप्पणी के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हमले के जवाब में वरिष्ठ कांग्रेस नेता पी. चिदंबरम ने आज कहा कि मोदी भूत की कल्पना कर उस पर हमला कर रहे हैं।

चिदंबरम ने कहा कि जो उनकी आलोचना कर रहे हैं, पहले उन्हें उनकी टिप्पणियों को पढ़ना चाहिए। उन्होंने कहा कि यह स्पष्ट है कि राजकोट में जम्मू कश्मीर मुद्दे पर उनके समक्ष रखे गए सवाल का पूरा जवाब प्रधानमंत्री ने नहीं पढ़ा है।

चिदंबरम ने कहा, जो आलोचना करते हैं, उन्हें समूचा जवाब पढ़ना चाहिए और मुझे बताना चाहिए कि सवाल में कौन सा शब्द गलत है। प्रधानमंत्री भूत की कल्पना कर उस पर हमला कर रहे हैं।

बता दें कि प्रधानमंत्री ने आज बेंगलुरू में एक रैली में चिदंबरम का नाम लिए बिना उन पर तीखा हमला बोला और उनके बयान को शर्मनाक बताया। कल राजकोट में यह पूछे जाने पर कि क्या वह अब भी जम्मू-कश्मीर के लिए वृहत्तर स्वायत्ता की वकालत करते हैं, चिदंबरम ने कहा था कि हां वह ऐसा महसूस करते हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत