1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. मोदी सरकार के कदम से पाक को भारत के खिलाफ आतंकवाद के लिए कीमत चुकानी पड़ी: जेटली

मोदी सरकार के कदम से पाक को भारत के खिलाफ आतंकवाद के लिए कीमत चुकानी पड़ी: जेटली

 Written By: Bhasha
 Published : Oct 29, 2016 08:27 am IST,  Updated : Oct 29, 2016 08:27 am IST

केंद्रीय वित्त मंत्री अरूण जेटली ने कहा कि नरेंद्र मोदी सरकार लाचारी या मुद्दों के बने रहने देने में भरोसा नहीं करती और केंद्र ने जिस दृढ़ता से काम किया कि उसका नतीजा निकला और पाकिस्तान को महसूस कराया गया।

pakistan paid price for its terrorism due to modi govt says...- India TV Hindi
pakistan paid price for its terrorism due to modi govt says arun jaitley

विजयवाड़ा: केंद्रीय वित्त मंत्री अरूण जेटली ने कहा कि नरेंद्र मोदी सरकार लाचारी या मुद्दों के बने रहने देने में भरोसा नहीं करती और केंद्र ने जिस दृढ़ता से काम किया कि उसका नतीजा निकला और पाकिस्तान को महसूस कराया गया कि भारत के खिलाफ आतंकवाद में उसकी संलिप्तता उस देश के लिए असहनीय हो गयी है।

जेटली ने भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा, लोग चकित थे कि भारत सरकार ने ऐसा फैसला (लक्षित हमला) किया और हमारे सशस्त्र बलों ने काफी कुशलता और देशभक्ति के साथ इसका कार्यान्वयन किया। इसके पहले उन्हें आंध्र प्रदेश को विशेष विकास पैकेज दिए जाने के लिए सम्मानित किया गया।

उन्होंने कहा, हमने दो महीनों से ज्यादा समय तक कश्मीर में अब तक के सबसे गंभीर संकटों में से एक देखा। लेकिन आपके पास एक मजबूत नेता और केंद्र में एक मजबूत सरकार है जो ऐसा एक भी संकेत देने की इच्छुक नहीं थी कि वह राष्ट्रीय एकता की कीमत पर झुकने को तैयार है। दृढ़ता का नतीजा निकला।

जेटली ने कहा, पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ आतंकवाद के लिए अपने भूभाग के इस्तेमाल की अनुमति को नियमित गतिविधि बना लिया है। ऐतिहासिक रूप से, हमारा जवाब होता था कि हम इसे अंतरराष्ट्रीय मंचों पर उठाएंगे...कुछ राजनयिक पहल किए जाएंगे।

वित्त मंत्री ने कहा, पहली बार, दिल्ली में ऐसी सरकार है जिसने पड़ोसी देश से कहा है कि अगर आप भारत के खिलाफ आतंकवाद में संलिप्त हैं तो आपको इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी। और, आतंकवाद के लिए अपने भूभाग का उपयोग करने की अनुमति देना आपके लिए असहनीय होगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत