1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. शशिकला ने देर रात पनीरसेल्वम को AIADMK के कोषाध्यक्ष पद से हटाया

शशिकला ने देर रात पनीरसेल्वम को AIADMK के कोषाध्यक्ष पद से हटाया

 Written By: India TV News Desk
 Published : Feb 08, 2017 07:47 am IST,  Updated : Feb 08, 2017 07:47 am IST

चेन्नई: तमिलनाडु के सियासी गलियारे में हाई वोल्टेज ड्रामा देर रात तक जारी रहा। ओ. पन्नीरसेल्वम के अन्नाद्रमुक की महासचिव वीके शशिकला के खिलाफ बगावत करने के बाद देर रात शशिकला ने पन्नीरसेल्वम को अन्नाद्रमुक

Sasikala-Panneerselvam- India TV Hindi
Sasikala-Panneerselvam

चेन्नई: तमिलनाडु के सियासी गलियारे में हाई वोल्टेज ड्रामा देर रात तक जारी रहा। ओ. पन्नीरसेल्वम के अन्नाद्रमुक की महासचिव वीके शशिकला के खिलाफ बगावत करने के बाद देर रात शशिकला ने पन्नीरसेल्वम को अन्नाद्रमुक के कोषाध्यक्ष पद से हटा दिया। उनके स्थान पर डिंडीगुल श्रीनिवासन को कोषाध्यक्ष बनाए जाने की खबर है।

इससे पहले, तमिलनाडु के मुख्यमंत्री ओ पनीरसेल्वम मंगलवार को अचानक जयललिता के मेमोरियल पर श्रद्धांजलि देने पहुंचे। वहां पनीरसेल्वम करीब 40 मिनट तक आंख बंद कर बैठे रहे। इस दौरान वहां अन्नाद्रमुक के कार्यकर्ता और अन्य लोग जुटे। अम्मा को श्रद्धांजलि देने के बाद उन्होंने कहा कि पार्टी नेताओं ने उनके ऊपर दवाब बनाया कि वह शशिकला को मुख्यमंत्री बनाएं और वह इस्तीफा दें।

उधर, अन्नाद्रमुक नेता एवं लोकसभा डिप्टी स्पीकर एम थम्बीदुरई ने ओ पन्नीरसेलवम के इस दावे को खारिज कर दिया कि उन्हें मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के लिए मजबूर किया गया है। उन्होंने कहा कि पार्टी प्रमुख वीके शशिकला मुख्यमंत्री होंगी क्योंकि सभी विधायक उनके (चिनम्मा के) साथ हैं। अन्नाद्रमुक नेता ने कहा कि सभी विधायक एकजुट हैं।।सभी विधायक अंदर हैं। उन्होंने पोएस गार्डेन आवास की ओर इशारा करते हुए यह कहा।

मुख्यमंत्री पनीरसेल्वम ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि मैं इस्तीफा वापस ले लूंगा अगर पार्टी कार्यकर्ता और लोग उन्हें कहे। उन्होंने कहा कि मुझे सीएम तो बनाया गया लेकिन लगातार अपमानित किया गया।

राजस्व मंत्री आर बी उदयाकुमार ने कहा था कि शशिकला मुख्यमंत्री का पद संभालेगी जब वह सीएम थे। उन्होंने कहा कि अम्मा अपने पीछे एक मजबूत पार्टी छोड़कर गई हैं और उन्होंने हमारे हाथ में सरकार सौंपी है। उन्होंने कहा कि अम्मा (जयललिता) के सपनों पूरा करने के लिए मैंने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रयास किया।

वहीं आज जयललिता की भतीजी दीपा जयकुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर शशिकला के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। दीपा ने आरोप लगाया कि 33 साल तक किसी के साथ रहना सीएम पद की योग्यता नहीं होती। दीपा ने आरोप लगाया कि जयललिता की मौत प्राकृतिक नहीं थी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत