1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. पर्रिकर के बयान पर वबाल, राहुल ने संघ को बनाया निशाना

पर्रिकर के बयान पर वबाल, राहुल ने संघ को बनाया निशाना

 Written By: India TV News Desk
 Published : Aug 01, 2016 11:15 am IST,  Updated : Aug 01, 2016 03:49 pm IST

नई दिल्ली: कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने असहिष्णुता पर आमिर खान की टिप्पणी पर रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर के बयान पर रक्षा मंत्री और आरएसएस पर आज ज़ोरदार हमला बोला। राहुल गांधी ने कहा कि

Amir Khan, Manohar Parrikar- India TV Hindi
Amir Khan, Manohar Parrikar

नई दिल्ली: कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने असहिष्णुता पर आमिर खान की टिप्पणी पर रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर के बयान पर रक्षा मंत्री और आरएसएस पर आज ज़ोरदार हमला बोला। राहुल गांधी ने कहा कि नफरत कायर का हथियार है और यह कभी जीत नहीं सकती। कांग्रेस ने कहा कि पर्रिकर का काम पाकिस्तान जैसे विदेशी आक्रमणकारियों से भारत को बचाना है या अपने ही देशवासियों को धमकी देने का है। कांग्रेस ने भाजपा और आरएसएस पर दलितों, अल्पसंख्यकों, लेखकों, अभिनेताओं और मोदी सरकार के खिलाफ असंतोष जताने वालों को निशाना बनाने के लिए सुनियोजित साजिश का आरोप लगाया।

राहुल गांदी ने ट्विटर पर लिखा, ‘आरएसएस और पर्रिकर जी हर किसी को सबक सिखाना चाहते हैं। यहां आपके लिए भी एक सीख है: नफरत कायर का हथियार है और यह कभी जीत हासिल नहीं करता।’

ग़ौरतलब है कि पर्रिकर ने कल कहा था कि देश के खिलाफ बोलने वालों को भी सबक सिखाया जाना चाहिए। इस बयान के बाद पर्रिकर की ख़ूब आलोचना हो रही है और उन्होंने सफाई में आज कहा कि उन्होंने कभी भी सबक शब्द का प्रयोग नहीं किया और उनके कहने का आशय था, ‘आपको दबाव बनाना होगा, आपको जनमत तैयार करना होगा, जिन लोगों को देश से प्यार है, उन्हें ऐसे मुद्दों पर चुप नहीं रहना चाहिए।’

पर्रिकर ने जबलपुर में एक कार्यक्रम में कहा था कि जो लोग देश के खिलाफ बोलते हैं, उस बारे में एक जनमत होना चाहिए। मैं किसी एक के बारे में इशारा नहीं कर रहा था। उन्होंने कहा कि मैं सिर्फ उन लोगों के बारे में बोल रहा था जो इस देश को बदनाम करना चाहते हैं। मैं अभिव्यक्ति की आजादी के बारे में नहीं बात कर रहा था। पर्रिकर के अनुसार जब अभिनेता ने पिछले साल सितंबर में बयान दिया था, कई लोगों ने उनके बयान का विरोध किया और उनसे जुड़े एक मोबाइल ऐप को अपने मोबाइल से हटा दिया था। वहीं कंपनी ने भी उनसे जुड़े विज्ञापन को वापस ले लिया था।

कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप एस सुरजेवाला ने कहा कि पर्रिकर का बयान दर्शाता है कि भाजपा और आरएसएस के समर्थकों ने आमिर खान मुद्दे पर आनलाइन कारोबार करने वाली एक कंपनी को बाधित किया।

उन्होंने ट्वीट किया, ‘शर्मनाक है कि मनोहर पर्रिकर अभिनेताओं को सबक सिखाने की धमकी देते हैं। बाद में एक बयान में सुरजेवाला ने आरोप लगाया कि पर्रिकर ने अनजाने में उस षडयंत्र का पर्दाफाश कर दिया जिसमें भाजपा के लोगों ने आनलाइन कंपनी को निशाना बनाया और ऑर्डर बुक किया और साजिशन उसे रद्द कर दिया ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि आमिर खान को उसके ब्रांड एंबेसडर से हटाया जा सके।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत