1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. पठानकोट वायुसेना अड्डे की सुरक्षा चुस्त नहीं थी

पठानकोट वायुसेना अड्डे की सुरक्षा चुस्त नहीं थी

 Written By: IANS
 Published : May 03, 2016 06:13 pm IST,  Updated : May 03, 2016 06:14 pm IST

समिति ने सवाल किया है कि आखिर पाकिस्तान से आए आतंकवादी वायुसेना अड्डे में घुसने में कैसे कामयाब हो गए थे।

Parliament- India TV Hindi
Parliament

नई दिल्लीः संसद की एक समिति ने कहा है कि पंजाब में पठानकोट वायुसेना अड्डे की सुरक्षा मजबूत नहीं थी। समिति ने गत दो जनवरी को वहां हुए आतंकी हमले से पहले सुरक्षा खामियों पर भी उंगली उठाई है। गृह मंत्रालय की संसदीय स्थाई समिति ने कहा है कि वायुसेना अड्डे का सुरक्षा कवच मजबूत नहीं था और इसकी चारदीवारी पर नजर रखने की व्यवस्था भी कमजोर थी। गश्त लगाने के लिए वायुसेना अड्डे के चारों ओर सड़कें भी नहीं थीं।

समिति की रिपोर्ट मंगलवार को संसद के पटल पर रखी गई। संसदीय समिति ने वायुसेना अड्डे का दौरा किया था। समिति ने सवाल किया है कि आखिर पाकिस्तान से आए आतंकवादी वायुसेना अड्डे में घुसने में कैसे कामयाब हो गए थे। समिति ने कहा है, "यह बात समिति की समझ से परे है कि जब काफी पहले ही आतंकी अलर्ट जारी किया गया था, फिर भी आतंकवादी उच्च सुरक्षा वाले वायुसेना अड्डे में घुसने में कामयाब रहे और वहां हमले किए।"

इसे भी पढ़ेः पाक ने भारतीय मीडिया पर लगाया बसित के बयान को तूल देने का आरोप

समिति ने सरकार को सुझाव दिया है कि पाकिस्तान से लगी सीमा पर गश्त बढ़ाकर, बाड़ लगाकर और फ्लड लाइटें लगाकर सीमा को प्रभावी ढंग से सील करने पर ध्यान दे। उल्लेखनीय है कि वायुसेना अड्डे पर गत दो जनवरी को पाकिस्तान से आए आतंकवादियों के हमले में सात भारतीय सुरक्षाकर्मी शहीद हो गए थे।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत