1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. पेट्रोल की कीमत 25 रुपये प्रति लीटर तक कम की जा सकती हैं: चिदंबरम

पेट्रोल की कीमत 25 रुपये प्रति लीटर तक कम की जा सकती हैं: चिदंबरम

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : May 23, 2018 11:57 am IST,  Updated : May 23, 2018 11:57 am IST

चारों महानगरों में मंगलवार को तेल की कीमतों में करीब 30 पैसे की वृद्धि हुई। दिल्ली में मंगलवार को पेट्रोल की कीमत बढ़कर 76.87 प्रति लीटर और मुंबई में 84.70 प्रति लीटर पर पहुंच गया। चिंदबरम ने कहा, "सरकार को पेट्रोल पर प्रति लीटर 25 रुपये का मुनाफा हो रहा है। यह पैसों पर आम उपभोक्ताओं का हक है।"

Petrol price can be cut by Rs 25 per litre: P Chidambaram- India TV Hindi
पेट्रोल की कीमत 25 रुपये प्रति लीटर तक कम की जा सकती हैं: चिदंबरम

नई दिल्ली: कांग्रेस नेता और पूर्व केंद्रीय वित्त मंत्री पी. चिदंबरम ने तेल की लगातार बढ़ती कीमतों को लेकर केंद्र सरकार को जिम्मेदार ठहराया है। पूर्व वित्त मंत्री ने दावा किया कि तेल की कीमतें 25 रुपये प्रति लीटर तक कम की जा सकती हैं, लेकिन सरकार अपने फायदे के लिए कीमतें कम नहीं कर रही। चिदंबरम ने बुधवार को ट्विटर पर कहा, "कीमतें 25 रुपये प्रति लीटर तक कम की जा सकती हैं, लेकिन सरकार ऐसा नहीं करेगी। वे पेट्रोल की कीमत एक या दो रुपये कम करके लोगों को धोखा देंगे।"

चारों महानगरों में मंगलवार को तेल की कीमतों में करीब 30 पैसे की वृद्धि हुई। दिल्ली में मंगलवार को पेट्रोल की कीमत बढ़कर 76.87 प्रति लीटर और मुंबई में 84.70 प्रति लीटर पर पहुंच गया। चिंदबरम ने कहा, "सरकार को पेट्रोल पर प्रति लीटर 25 रुपये का मुनाफा हो रहा है। यह पैसों पर आम उपभोक्ताओं का हक है।"

उन्होंने कहा, "केंद्र सरकार कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट से प्रति लीटर पेट्रोल पर 15 रुपये बचा रही है और इसके अलावा वह प्रति लीटर पेट्रोल पर 10 रुपये का अतिरिक्त कर भी लगा रही है।"

गौरतलब है कि बुधवार को देश भर में पेट्रोल की कीमत सुबह 6 बजे 30 पैसे और बढ़ गई। इसके चलते दिल्ली में कीमत 76.87 रुपये के स्तर पर पहुंच गई, जबकि मुंबई में पेट्रोल सबसे महंगा 84.99 रुपये में बिक रहा है। इस बीच पीएम मोदी की ओर से आज बढ़ती कीमतों के मसले पर मीटिंग बुलाई गई है और जल्दी ही जनता को कुछ राहत देने का फैसला लिया जा सकता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत