1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. राहुल की 'ताजपोशी' पर PM मोदी का प्रहार, कहा- कांग्रेस दिवालिया हो गयी है

राहुल की 'ताजपोशी' पर PM मोदी का प्रहार, कहा- कांग्रेस दिवालिया हो गयी है

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Dec 04, 2017 02:11 pm IST,  Updated : Dec 04, 2017 02:11 pm IST

पीएम मोदी ने कहा, 'कांग्रेस गुजरात से किसी नेता को स्वीकार या बर्दाश्त नहीं कर सकती है। उन्होंने हमेशा गुजरात का अपमान किया है। ' पीएम मोदी ने आगे कहा कि पहले कांग्रेस यह दिखाती थी कि वह सेक्युलर है लेकिन अब हर कोई देख रहा है कि वह इस चुनाव

modi-gujarat- India TV Hindi
modi-gujarat

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के एक बयान से आज दिल्ली से लेकर गुजरात तक सियासी भूचाल आ गया है। दिल्ली में कांग्रेस राहुल गांधी की ताजपोशी का जश्न मना रही थी तो दूसरी तरफ गुजरात से मोदी ने राहुल पर करारा प्रहार किया। धर्मपुर में पीएम ने राहुल की तुलना औरंगज़ेब से कर दी और कहा कि कांग्रेस में लोकतंत्र नहीं मुगल राज है। यही नहीं उन्होंने भ्रष्टाचार के बहाने भी राहुल पर तंज़ कसा, कहा ज़मानत पर छूटे नेता को कांग्रेस अध्यक्ष बनाने पर मजबूर हो गई।

पीएम मोदी ने धरमपुर में अय्यर के बयान पर कहा, 'उनके नेता कहते हैं कि जहांगीर की जगह जब शाहजहां आए तब चुनाव हुआ? जब उनकी जगह औरंगजेब आए तब चुनाव हुआ? यह तो पहले ही पता था कि जो बादशाह है उसकी औलाद को ही सत्ता मिलेगी। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता खुद मानते हैं कि कांग्रेस पार्टी नहीं बल्कि कुनबा है। औरंगजेब राज उनको मुबारक। हमारे लिए देश बड़ा है। हमारे लिए 125 करोड़ देशवासी यही भारत के भाग्य विधाता हैं।'

पीएम मोदी ने कहा, 'कांग्रेस गुजरात से किसी नेता को स्वीकार या बर्दाश्त नहीं कर सकती है। उन्होंने हमेशा गुजरात का अपमान किया है। ' पीएम मोदी ने आगे कहा कि पहले कांग्रेस यह दिखाती थी कि वह सेक्युलर है लेकिन अब हर कोई देख रहा है कि वह इस चुनाव में क्या कर रहे हैं, पार्टी कहां जा रही है। उनके लिए दुर्भाग्यपूर्ण है कि मुस्लिम उनका असली व्यवहार समझ गए हैं।'

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत