1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. PM मोदी को कोविंद की जीत का भरोसा, राष्ट्रपति चुनाव की पूर्व संध्या पर दी बधाई

PM मोदी को कोविंद की जीत का भरोसा, राष्ट्रपति चुनाव की पूर्व संध्या पर दी बधाई

 Reported By: Bhasha
 Published : Jul 16, 2017 10:35 pm IST,  Updated : Jul 16, 2017 10:37 pm IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति चुनाव की पूर्व संध्या पर एनडीए उम्मीदवार राम नाथ कोविंद को अग्रिम बधाई दी और उन्हें अपनी सरकार के पूर्ण समर्थन का भरोसा दिलाया।

kovind and modi- India TV Hindi
kovind and modi

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति चुनाव की पूर्व संध्या पर एनडीए उम्मीदवार राम नाथ कोविंद को अग्रिम बधाई दी और उन्हें अपनी सरकार के पूर्ण समर्थन का भरोसा दिलाया।

राजग सांसदों की एक बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोविंद का परिचय देते हुए उन्हें मोरारजी देसाई का सहयोगी बताया जब वह प्रधानमंत्री थे और कहा उनकी सरकार उन्हें पूरा सहयोग देगी। इस बैठक में कोविंद भी मौजूद थे।

ये भी पढ़ें

विपक्ष की उम्मीदवार मीरा कुमार के खिलाफ कोविंद की जीत लगभग पहले से निर्धारित है क्योंकि सत्ताधारी गठबंधन ने करीब दो तिहाई वोट हैं। यहां तक कि राजग के बाहर के कुछ दल भी उनकी उम्मीदवारी का समर्थन कर रहे हैं।

मोदी को उद्धृत करते हुए संसदीय कार्य मंत्री अनंत कुमार ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दलित नेता को अपनी अग्रिम बधाई भी दी। कुमार ने एनडीए उम्मीदवार के पास बहुमत होने को रेखांकित करते हुए कहा, आगे का रास्ता बेहद स्पष्ट है।

मोदी ने दोनों राष्ट्रपति उम्मीदवारों के चुनाव अभियान और उन्हें समर्थन देने वाली पार्टियों के रूख को रेखांकित करते हुए कहा कि यह बेहद गरिमापूर्ण रहा और यह भारतीय लोकतंत्र की परिपक्वता दर्शाता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत