1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. कोझिकोड: थोड़ी देर में शुरू होगा PM मोदी का भाषण, देंगे पाक को कड़ा संदेश!

कोझिकोड: थोड़ी देर में शुरू होगा PM मोदी का भाषण, देंगे पाक को कड़ा संदेश!

 Written By: India TV News Desk
 Published : Sep 24, 2016 10:16 am IST,  Updated : Sep 24, 2016 05:09 pm IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज केरल के कोझिकोड जाएंगे जहां बीजेपी राष्ट्रीय परिषद की तीन दिनों की बैठक चल रही है। प्रधानमंत्री यहां दीनदयाल उपाध्याय पर एग्ज़ीबिशन का उद्घाटन करेंगे और शाम पांच बजे कालीकट तट पर एक रैली को संबोधित करेंगे।

modi- India TV Hindi
modi

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज केरल के कोझिकोड जाएंगे जहां बीजेपी राष्ट्रीय परिषद की तीन दिनों की बैठक चल रही है। प्रधानमंत्री यहां दीनदयाल उपाध्याय पर एग्ज़ीबिशन का उद्घाटन करेंगे और शाम पांच बजे कालीकट तट पर एक रैली को संबोधित करेंगे। माना जा रहा है कि प्रधानमंत्री हाल ही में हुए उरी आतंकी हमले पर पहली बार पब्लिक प्लेटफ़ॉर्म पर बोल सकते हैं। देशभर से जुटे बीजेपी नेताओं के मन में भी इस वक्त उरी हमला ही छाया हुआ है। भाजपा राष्ट्रीय परिषद की दो दिवसीय बैठक के पहले शुक्रवार को पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की कोझिकोड़ में बैठक हुयी, जिसमें उरी आतंकवादी हमले की छाया दिखायी दी और पाकिस्तान के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की गयी।

बैठक में पार्टी ने गरीब कल्याण एजेंडा पर जोर दिए जाने पर बल दिया और पार्टी अध्यक्ष अमित शाह ने अपनी राज्य सरकारों से पार्टी विचारक दीनदयाल उपाध्याय के जन्मशती वर्ष में गरीबों के कल्याण के उद्देश्य से शुरू की गयी योजनाओं का कार्यान्वयन करने को कहा। तीन दिवसीय आयोजन के पहले दिन शाह ने अपने संबोधन में पार्टी के गरीब कल्याण एजेंडा पर जोर दिया। उरी आतंकी हमले की पृष्ठभूमि में एक प्रमुख नेता ने कहा कि पार्टी देश की भावना की सराहना करती है और पाकिस्तान के खिलाफ कार्रवाई की जाती रहेगी। उरी आतंकी हमले में 18 सैनिक शहीद हो गए थे। पाकिस्तान के खिलाफ सख्त कार्रवाई की वकालत करने वाले भाजपा नेता राम माधव ने अंत्योदय :आखिरी व्यक्ति का उत्थान: पर परिषद द्वारा जोर दिए जाने को रेखांकित किया और कहा कि किस प्रकार यह उपाध्याय के आदर्शों के प्रति पार्टी द्वारा अपने को समर्पित किए जाने का अवसर है।

भाजपा महासचिव राम माधव उरी हमले पर पार्टी के रूख के बारे में पूछे गए सवालों को टाल गए लेकिन कहा कि परिषद की बैठक में इस पर चर्चा की जाएगी। उन्होंने कहा, हम जमीन से जुड़े कार्यकर्ताओं की पार्टी हैं। हम देश की भावना को समझते और सराहना करते हैं। बार बार सवाल किए जाने के बीच माधव ने कहा, पिछले तीन दिनों में काफी कुछ हुआ है, खासकर राजनयिक मोर्चे पर। उन्होंने कहा कि पार्टी आने वाले दिनों में अपने विचार उजागर करेगी। उन्होंने कहा, हम कुछ समय तक प्रतीक्षा करें। खुशी प्रतीक्षा कर रही है। आप :मीडिया: को आपका मुद्दा मिलेगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत