1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. PM मोदी ने शिंजो आबे को संभावित जीत पर बधाई दी

PM मोदी ने शिंजो आबे को संभावित जीत पर बधाई दी

 Reported By: IANS
 Published : Oct 23, 2017 11:28 am IST,  Updated : Oct 23, 2017 11:28 am IST

मोदी ने ट्वीट कर कहा, "मेरे प्यारे दोस्त शिंजो आबे को इस अभूतपूर्व जीत पर हार्दिक बधाई। भारत, जापान संबंधों में मजबूती बढ़ाने की उम्मीद है।"

shinzo-modi- India TV Hindi
shinzo-modi

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे को आम चुनाव में संभावित जीत के लिए बधाई दी। जापान में रविवार को आम चुनाव हुए थे।

मोदी ने ट्वीट कर कहा, "मेरे प्यारे दोस्त शिंजो आबे को इस अभूतपूर्व जीत पर हार्दिक बधाई। भारत, जापान संबंधों में मजबूती बढ़ाने की उम्मीद है।"

जापान के सार्वजनिक प्रसारक एनएचके के एग्जिट पोल में आबे के गठबंधन को अभूतपूर्व जीत मिलती दिख रही है, जिसके बाद मोदी ने उन्हें बधाई दी।

एग्जिट पोल में आबे की कंजर्वेटिव लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी (एलडीपी) को संसद की 465 सीटों में से 253 से 300 सीटें मिलने की संभावना जताई गई है।

देश में रविवार को संसद की 465 सीटों पर चुनाव हुए थे। चुनाव के आधिकारिक नतीजे सोमवार को ही आने की संभावना है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत