1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. PM मोदी का जम्मू-कश्मीर दौरा: अलगाववादियों ने किया बंद का आह्वान

PM मोदी का जम्मू-कश्मीर दौरा: अलगाववादियों ने किया बंद का आह्वान

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jan 31, 2019 11:23 pm IST,  Updated : Jan 31, 2019 11:23 pm IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जम्मू कश्मीर यात्रा के विरोध में अलगाववादियों ने रविवार को घाटी में बंद का आह्वान किया है।

pm modi- India TV Hindi
pm modi

श्रीनगर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जम्मू कश्मीर यात्रा के विरोध में अलगाववादियों ने रविवार को घाटी में बंद का आह्वान किया है। बृहस्पतिवार को सैयद अली शाह गिलानी, मीरवाइज उमर फारूक और मुहम्मद यासीन मलिक ने प्रधानमंत्री की यात्रा के दौरान कश्मीर में लोगों से बंद की अपील की।

अलगाववादियों ने एक बयान में कहा, ‘‘एक व्यक्ति जो कश्मीरियों के विरोध को कुचलने की कोशिश कर रहा है, जो कश्मीरी अर्थव्यवस्था को नुकसान पहुंचा रहा है और अन्य दमनकारी उपाय से लोगों को दबा रहा है, वह केवल विरोध का पात्र हो सकता है।’’

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत