पीएम मोदी अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी के दौरे पर नोटबंदी के फैसले का बचाव करते हुए कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के आरोपों पर पलटवार किया। प्रधानमंत्री ने चुटकी लेते हुए कहा कि राहुल गांधी के बोलने से लोग भी हैरान हैं। भ्रष्टाचार के आरोपों पर पीएम ने कहा कि पता नहीं चल रहा है कि राहुल गांधी अपना रिपोर्ट कार्ड पेश कर रहे हैं या मेरा। देश के लोग सब जानते हैं और वे सरकार के साथ हैं। कांग्रेस की असलियत भी सबको पता है।
कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के आरोपों पर चुटकी लेते हुए पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस के युवा नेता अभी भाषण देना सीख रहे हैं। अच्छा हुआ अभी बोलना शुरू कर दिया। अब पता चला कि क्या है उनकी शख्सियत। वे न बोलते तो बड़ा भूकंप आ जाता।
ग़ौरतलब है कि राहुल गांधी ने कुछ दिन पहले एक प्रेस कांफ़्रेस में कहा था कि उन्हें संसद में बोलने नही दिया जा रहा और अगर बोलने दिया तो वह मोदी के ख़िलाफ़ ऐसे तथ्य सामने रख देंगे कि भूकंप आ जाएगा। बाद में राहुल ने बुधवार को एक मेहसाणा में एक रैली में आरोप लगाया कि मोदी ने गुजरात के मुख्यमंत्री रहते हुए करोड़ों की घूंस ली थी।
सोमवार को मोदी ने कानपुर में रैली कर नोटबंदी से हो रही तकलीफों पर मरहम लगाने की कोशिश की थी। इस दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के बीच जमकर जुबानी जंग हुई. यूपी की चुनावी धरती पर मोदी ने विपक्ष को ललकारा तो राहुल ने जमकर पलटवार किया. मोदी कानपुर की परिवर्तन रैली में विपक्ष पर बरसे तो राहुल गांधी ने जौनपुर की आक्रोश रैली में मोदी पर निशाना साधा. इस बात के संकेत मिल रहे हैं कि आने वाले दिनों में दोनों पार्टियां व्यक्तिगत हमले तेज करेंगी.