1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. दो दिवसीय दौरे पर आज कर्नाटक जाएंगे पीएम मोदी, चुनावी रैलियों को करेंगे संबोधित

दो दिवसीय दौरे पर आज कर्नाटक जाएंगे पीएम मोदी, चुनावी रैलियों को करेंगे संबोधित

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Feb 19, 2018 09:10 am IST,  Updated : Feb 19, 2018 09:10 am IST

पीएम मोदी आज अपने दो दिवसीय कर्नाटक दौरे पर जाएंगे। दौरे के दौरान वह कई विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे।


PM Modi to address election rally in Karnataka today on a...- India TV Hindi
PM Modi to address election rally in Karnataka today on a two-day tour Image Source : PTI

पीएम मोदी आज अपने दो दिवसीय कर्नाटक दौरे पर जाएंगे। दौरे के दौरान वह कई विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। कर्नाटक पहुंचकर पीएम मोदी चुनावी राज्य में कार्यक्रमों एंव रैलियों को संबोधित करेंगे। पीएम मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये, हैदराबाद में होने जा रही ‘‘वर्ल्ड कॉन्फ्रेन्स ऑन इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी’’ को संबोधित करेंगे।

प्रधानमंत्री बाहुबली महामस्तकाभिषेक महोत्सव के लिए श्रवणबेलगोला भी जाएंगे। आज दोपहर में मोदी 140 किलोमीटर लंबी विद्युतीकृत बेंगलुरू-मैसूर रेल मार्ग का उद्घाटन करेंगे और मैसूर से राजस्थान के उदयपुर तक चलने वाली हमसफर एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे। जिसके बाद पीएम मोदी मैसूर के महाराज मैदान में एक रैली को संबोधित करेंगे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत