1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. प्रधानमंत्री मोदी ने दक्षिणेश्वर मंदिर में मां काली से लिया आशीर्वाद

प्रधानमंत्री मोदी ने दक्षिणेश्वर मंदिर में मां काली से लिया आशीर्वाद

 Written By: IANS
 Published : May 10, 2015 11:04 am IST,  Updated : May 10, 2015 12:23 pm IST

कोलकाता: प्रधानमंत्री बनने के बाद पहली बार पश्चिम बंगाल दौरे पर आए नरेंद्र मोदी ने रविवार को दक्षिणेश्वर काली मंदिर के दर्शन किए और पूजा-अर्चना की। मोदी के साथ राज्यपाल केसरीनाथ त्रिपाठी और केंद्रीय मंत्री

प्रधानमंत्री  मोदी ने...- India TV Hindi
प्रधानमंत्री मोदी ने लिया मां काली का आशीर्वाद

कोलकाता: प्रधानमंत्री बनने के बाद पहली बार पश्चिम बंगाल दौरे पर आए नरेंद्र मोदी ने रविवार को दक्षिणेश्वर काली मंदिर के दर्शन किए और पूजा-अर्चना की। मोदी के साथ राज्यपाल केसरीनाथ त्रिपाठी और केंद्रीय मंत्री बाबुल सुप्रियो व अन्य लोग थे।

मोदी ने वह कमरा भी देखा, जहां श्री रामकृष्ण रहा करते थे।

हुगली नदी के पूर्वी तट पर स्थित दक्षिणेश्वर काली मंदिर भवतारिणी को समर्पित है। भवतारिणी, काली मां का एक रूप है।

इस मंदिर का निर्माण 1855 में समाजसेवी रानी रसमणि ने करवाया था। वह काली मां की अगाध भक्त थीं।

दक्षिणेश्वर से मोदी रामकृष्ण मिशन के वैश्विक मुख्यालय बेलूर मठ पहुंचे।

प्रधानमंत्री के दौरे को देखते हुए जबर्दस्त सुरक्षा प्रबंध किए गए थे।

मोदी ने शनिवार को कोलकाता स्थित रामकृष्णन मिशन सेवा प्रतिष्ठान अस्पताल में रामकृष्ण मठ एवं रामकृष्ण मिशन के बीमार अध्यक्ष स्वामी आत्मस्थानंद को फोन किया था और उनका आशीर्वाद लिया था।

स्वामी आत्मस्थानंद 21 फरवरी से अस्पताल में उपचाराधीन हैं।

मोदी अपनी युवावस्था में आत्मस्थानंदजी महाराज से रोजाना मिला करते थे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत।