1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. राहुल ने इफ्तार पार्टी में PM मोदी के फिटनेस वीडियो का उड़ाया मजाक, दिया ऐसा रिएक्शन

राहुल ने इफ्तार पार्टी में PM मोदी के फिटनेस वीडियो का उड़ाया मजाक, दिया ऐसा रिएक्शन

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jun 13, 2018 11:06 pm IST,  Updated : Jun 13, 2018 11:45 pm IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज ट्विटर पर अपना फिटनेस वीडियो पोस्ट किया जिसमें वह ध्यान लगाते, ट्रैक पर वॉक करते नजर आ रहे हैं। इसमें वह योग करते हुए भी दिखाई दे रहे हैं...

rahul gandhi- India TV Hindi
rahul gandhi

नई दिल्ली: कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के फिटनेस वीडियो को ‘अजीबोगरीब’ और ‘हास्यास्पद’ करार दिया है। यहां एक पांचसितारा होटल में आयोजित हुई इफ्तार के दौरान राहुल ने माकपा महासचिव सीताराम येचुरी को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘क्या आपने प्रधानमंत्री का फिटनेस वीडियो देखा है? यह हास्यास्पद है... मेरा मतलब कि यह अजीबोगरीब है।’’

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज ट्विटर पर अपना फिटनेस वीडियो पोस्ट किया जिसमें वह ध्यान लगाते, ट्रैक पर वॉक करते नजर आ रहे हैं। इसमें वह योग करते हुए भी दिखाई दे रहे हैं। इसके बाद पीएम मोदी ने कर्नाटक के मुख्यमंत्री एच. डी. कुमारस्वामी को फिटनेस चैलेंज दिया है। कोहली ने 23 मई को एक्सरसाइज का एक वीडियो शेयर करते हुए अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा, क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी और पीएम नरेंद्र मोदी को फिटनेस चैलेंज दिया था। इससे पहले उन्होंने ट्वीट कर कहा था- विराट कोहली आपका चैलेंज स्वीकार करता हूं। मैं अपना फिटनेस चैलेंज विडियो जल्द शेयर करूंगा। बता दें कि राज्यवर्धन सिंह राठौर ने मंगलवार को पुशअप्स करते हुए अपना एक विडियो ट्वीट किया था।

इससे पहले युवा और खेल मामलों के मंत्री व ओलंपिक विजेता राज्‍यवर्द्धन सिंह राठौड़ ने ट्विटर पर फिटनेस चैलेंज दिया। उन्‍होंने एक वीडियो शेयर किया जिसमें वो बिना ब्रेक लिए पुश-अप किया। इसी के साथ उन्‍होंने सभी से अपना फिटनेस मंत्र बताते हुए वीडियो शेयर करने की अपील की है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत