1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. पहली बार किसी मस्जिद में कदम रखेंगे PM मोदी!

पहली बार किसी मस्जिद में कदम रखेंगे PM मोदी!

 Written By: India TV News Desk
 Published : Aug 14, 2015 12:33 pm IST,  Updated : Aug 14, 2015 12:39 pm IST

नई दिल्ली: नरेन्द्र मोदी प्रधानमंत्री बनने के बाद सोमवार 17 अगस्त को पहली बार किसी मस्जिद में कदम रखेंगे। मोदी संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) की यात्रा के दौरान आबूधाबी में शाही शेख जायेद मस्जिद जाएंगे

सुप्रसिद्ध शाही शेख जायेद मस्जिद विश्व की सबसे बड़ी दस मस्जिदों में से एक है। इस मस्जिद को देश का सबसे महत्वपूर्ण वास्तुशिल्प खजाना माना जाता है।

यह संयुक्त अरब अमीरात में सबसे बड़ी और दुनिया की सबसे खूबसूरत मस्जिद है। इसकी डिजाइन और निर्माण में संगमरमर पत्थर, सोना, अद्र्ध कीमती पत्थरों, क्रिस्टल और चीनी मिट्टी आदि सामग्री का इस्तेमाल हुआ है।

इसमें एक 6000 वर्ग मीटर (64583 वर्ग फुट) हाथ से बना फ़ारसी कालीन है जिस पर नौ हजार लोग एक साथ बैठ कर नमाज अदा कर सकते हैं।

मस्जिद में सभी जाति, धर्म और राष्ट्रीयता के आगंतुकों को प्रवेश दिया जाता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत।