1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव हार के बाद प्रधानमंत्री को किसान याद आए: कांग्रेस

पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव हार के बाद प्रधानमंत्री को किसान याद आए: कांग्रेस

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Dec 29, 2018 09:33 pm IST,  Updated : Dec 29, 2018 09:33 pm IST

कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हमले पर पलटवार करते हुए शनिवार को कहा कि पांच राज्यों के हालिया विधानसभा चुनावों में भाजपा की हार के बाद मोदी को किसानों की याद आई है।

Congress- India TV Hindi
PM remembering farmers after poll defeat in 5 states: Congress

नयी दिल्ली: कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हमले पर पलटवार करते हुए शनिवार को कहा कि पांच राज्यों के हालिया विधानसभा चुनावों में भाजपा की हार के बाद मोदी को किसानों की याद आई है। पार्टी प्रवक्ता आरएपीएन सिंह ने कहा कि दुख की बात है कि जब प्रधानमंत्री साढ़े चार साल बाद किसानों पर भाषण देते हैं तो कांग्रेस ने क्या किया, उस बारे में बात कर रहे हैं। प्रधानमंत्री जी, आपने तो वादा किया था कि किसानों की आय दोगुना कर दूंगा। पूर्वांचल में गन्ना किसानों की आय में पांच रुपये का भी इजाफा नहीं हुआ है।

उन्होंने कहा कि हम किसानों के मुद्दे लगातार उठा रहे हैं। दुर्भाग्य की बात है कि प्रधानमंत्री को पांच साल बाद और चुनावी हार की वजह से किसानों की याद आई है। जब तक किसानों की मांग के मुताबिक काम नहीं हो जाता तब तक मेरी पार्टी न सोएगी, न प्रधानमंत्री को सोने देगी। दरअसल, प्रधानमंत्री मोदी ने कांग्रेस पर जोरदार हमला बोलते हुए शनिवार को कहा कि वोट बटोरने के लिए लुभावने वायदों का हश्र मध्य प्रदेश और राजस्थान में दिखने लगा है और वहां काला बाजारी करने वाले मैदान में आ गये हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत