1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. वकीलों की पुलिस से मारपीट पर रणदीप सुरजेवाला का बयान, पूछा-क्या ये है भाजपा का ‘न्यू इंडिया’?

वकीलों की पुलिस से मारपीट पर रणदीप सुरजेवाला का बयान, पूछा-क्या ये है भाजपा का ‘न्यू इंडिया’?

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Nov 05, 2019 12:45 pm IST,  Updated : Nov 05, 2019 12:45 pm IST

दिल्ली पुलिस और दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट के वकीलों के बीच हुई झड़प को लेकर राजनीति शुरू हो गई है।

Randeep Surjewala Statement on Police Lawyer Clash - India TV Hindi
Randeep Surjewala Statement on Police Lawyer Clash  Image Source : TWITTER

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस और दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट के वकीलों के बीच हुई झड़प को लेकर राजनीति शुरू हो गई है। कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने वकीलों द्वारा पुलिस की कथित पिटाई पर केंद्र सरकार को घेरा और कहा कि 72 साल में पहली बार पुलिस प्रदर्शन कर रही है, रणदीप सुरजेवाला ने पूछा है कि क्या यही भारतीय जनता पार्टी का न्यू इंडिया है? रणदीप सुरजेवाला ने अपने ट्वीट संदेश के जरिए यह बयान जारी किया है। 

सुरजेवाला ने अपने ट्वीट संदेश में लिखा ''72 साल में पहली बार - पुलिस प्रदर्शन पर! क्या ये है भाजपा का ‘न्यू इंडिया’? देश को कहाँ और ले जाएगी भाजपा? कहाँ गुम हैं गृह मंत्री, श्री अमित शाह? मोदी है तो ही ये मुमकिन है!!!''

इधर दिल्ली पुलिस के जवान पुलिस हेडक्वॉर्टर के बाहर प्रदर्शन कर रहे हैं और इस मुद्दे पर दिल्ली पुलिस कमिश्नर से आश्वासन चाह रहे हैं। पुलिस कर्मियों ने मारपीट के विरोध में हाथ पर काली पट्टी बांधी हुई है। पुलिस के कई बड़े अधिकारी अपने पुलिस कर्मियों के समझा रहे हैं लेकिन पुलिस कर्मी मांग कर रहे हैं कि जबतक पुलिस कमिश्नर खुद बाहर आकर आश्वासन नहीं देते तबतक वे प्रदर्शन करते रहेंगे। 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत