मध्यप्रदेश में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कौन बने इसको लेकर सियासत थमने का नाम नहीं ले रही है। कमलनाथ सरकार के बीच तमाम गुटों में आपसी खींचतान साफ नजर आ रही है। अध्यक्ष पद को लेकर चल रही गुटबाजी के बीच जब कमलनाथ सरकार के वन मंत्री उमंग सिंगार से दिग्विजय के बारे में पूछा गया सवाल तो उन्होंने पूरी कांग्रेस की सरकार को ही कटघरे में खड़ा कर दिया।
Related Stories
दरअसल प्रदेश के वन मंत्री धार जिले के गंधवानी में पत्रकारों से चर्चा कर रहे थे उसी दौरान जब पत्रकारों ने उनसे दिग्विजय सिंह के बारे में पूछा तो उन्होंने दिग्विजय सिंह पर हमला करते हुए पूरी सरकार को ही कटघरे में खड़ा कर दिया उमंग सिंगार ने कहा "दिग्विजय सिंह सरकार को पर्दे के पीछे से चला रहे हैं सबको पता है जगजाहिर है जनता जानती है कार्यकर्ता भी जानते हैं"
दरअसल इन दिनों मध्यप्रदेश में दिग्विजय सिंह का लिखा हुआ एक पत्र वायरल हो रहा है जिसमें उन्होंने मंत्रियों को पत्र लिखकर तबादलों और दूसरे मुद्दों पर आवश्यक कार्यवाही करने हेतु कहा था और साथ ही 31 अगस्त 2019 से पहले मिलने का समय भी मांगा था। पत्रकारों ने दिग्विजय सिंह के इसी वायरल पत्र के बारे में पूछा तो उमंग सिंगार दिग्विजय सिंह पर हमलावर हो उठे और उन्हें पर्दे के पीछे से सरकार चलाने वाला बता दिया।